Ranchi में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प में तीन लोग गोली लगने से घायल

Ranchi में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प में तीन लोग गोली लगने से घायल

झारखंड की राजधानी रांची में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो भाइयों समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात पिस्का मोड़ के पास हुई, जब जमीन के सौदे में 55 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच हिंसा शुरू हो गयी।

रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने बताया, ‘‘दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें एक समूह के दो भाई आकाश सिंह और विकास सिंह तथा दूसरे समूह का एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
एसपी ने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *