पुआल में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची:पानी डालने के बावजूद 10 घंटे तक सुलगती रही आग, किसान ने की मुआवजे की मांग

पुआल में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची:पानी डालने के बावजूद 10 घंटे तक सुलगती रही आग, किसान ने की मुआवजे की मांग

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के पीथना गांव में शनिवार देर रात पुआल की टाल में आग लग गई। घटना पीथना गांव निवासी मो. शमीम के खेत में रात करीब साढ़े 11 बजे की है। बताया जा रहा कि किसी अज्ञान व्यक्ति ने आग लगाई है। देखते ही देखते आग फैल गई और तीन बड़ी पुआल की टालें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के ग्रामीणों में आफरी-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखे पुआल के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना तुरंत गोराडीह थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए तीन बड़ी और दो छोटी दमकल गाड़ियां लगाई गईं। हालांकि, 10 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। लगातार पानी डाले जाने के बावजूद पुआल अंदर से सुलग रही थी। धान की कटाई के बाद पुआल चारे के लिए रखा गया था पीड़ित किसान मो. शमीम ने बताया कि उन्होंने धान की कटाई के बाद पुआल को पशुओं के चारे के लिए इकट्ठा कर रखा था। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर पुआल में आग लगाई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग से उनका पूरा पुआल जलकर राख हो गया है, जिससे पशुओं के चारे की समस्या हो गई है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के पीथना गांव में शनिवार देर रात पुआल की टाल में आग लग गई। घटना पीथना गांव निवासी मो. शमीम के खेत में रात करीब साढ़े 11 बजे की है। बताया जा रहा कि किसी अज्ञान व्यक्ति ने आग लगाई है। देखते ही देखते आग फैल गई और तीन बड़ी पुआल की टालें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के ग्रामीणों में आफरी-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखे पुआल के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना तुरंत गोराडीह थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए तीन बड़ी और दो छोटी दमकल गाड़ियां लगाई गईं। हालांकि, 10 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। लगातार पानी डाले जाने के बावजूद पुआल अंदर से सुलग रही थी। धान की कटाई के बाद पुआल चारे के लिए रखा गया था पीड़ित किसान मो. शमीम ने बताया कि उन्होंने धान की कटाई के बाद पुआल को पशुओं के चारे के लिए इकट्ठा कर रखा था। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर पुआल में आग लगाई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग से उनका पूरा पुआल जलकर राख हो गया है, जिससे पशुओं के चारे की समस्या हो गई है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *