कैमूर SP ने भभुआ थाने में लगाया जनता दरबार:सैकड़ों लोगों की सुनी समस्याएं, त्वरित निदान का दिया आश्वासन

कैमूर SP ने भभुआ थाने में लगाया जनता दरबार:सैकड़ों लोगों की सुनी समस्याएं, त्वरित निदान का दिया आश्वासन

कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिमोहन शुक्ला ने डीएसपी मनोरंजन भारती के साथ भभुआ थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण और शहरवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। एसपी ने सभी की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके त्वरित निदान का आश्वासन दिया। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि भभुआ थाने में यह जनता दरबार का दूसरा आयोजन था। उन्होंने कहा, “पिछली बार हमने वादा किया था कि सभी थानों में नियमित रूप से अलग-अलग जनता दरबार लगाए जाएंगे। हम जनता से निरंतर संपर्क में रहेंगे।” ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं पर निश्चित कार्रवाई का भरोसा दिया गया। 24 घंटे चालू रहता है SP का फोन एसपी ने जनता से अपील की कि यदि कोई उनके कार्यालय नहीं आ सकता, तो वह किसी भी थाने में होने वाले जनता दरबार में आएं, जहां निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि वे हर सोमवार और शुक्रवार को पूरे कार्यालय समय में उपलब्ध रहते हैं। अन्य दिनों में भी वे समय पर कार्यालय पहुंचकर लोगों की बातें सुनते हैं। उनका सरकारी मोबाइल 24 घंटे चालू रहता है और व्यस्त होने पर भेजे गए मैसेज की जांच कर कार्रवाई की जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई विशेष योजना एसपी हरिमोहन शुक्ला ने जनता से पुलिस से जुड़े रहने का आग्रह करते हुए कहा, “हम जनता के लिए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि 70-80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष योजना बनाई जा रही है, जिससे वे सीधे पुलिस से जुड़ सकें। यह कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिमोहन शुक्ला ने डीएसपी मनोरंजन भारती के साथ भभुआ थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण और शहरवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। एसपी ने सभी की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके त्वरित निदान का आश्वासन दिया। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि भभुआ थाने में यह जनता दरबार का दूसरा आयोजन था। उन्होंने कहा, “पिछली बार हमने वादा किया था कि सभी थानों में नियमित रूप से अलग-अलग जनता दरबार लगाए जाएंगे। हम जनता से निरंतर संपर्क में रहेंगे।” ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं पर निश्चित कार्रवाई का भरोसा दिया गया। 24 घंटे चालू रहता है SP का फोन एसपी ने जनता से अपील की कि यदि कोई उनके कार्यालय नहीं आ सकता, तो वह किसी भी थाने में होने वाले जनता दरबार में आएं, जहां निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि वे हर सोमवार और शुक्रवार को पूरे कार्यालय समय में उपलब्ध रहते हैं। अन्य दिनों में भी वे समय पर कार्यालय पहुंचकर लोगों की बातें सुनते हैं। उनका सरकारी मोबाइल 24 घंटे चालू रहता है और व्यस्त होने पर भेजे गए मैसेज की जांच कर कार्रवाई की जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई विशेष योजना एसपी हरिमोहन शुक्ला ने जनता से पुलिस से जुड़े रहने का आग्रह करते हुए कहा, “हम जनता के लिए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि 70-80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष योजना बनाई जा रही है, जिससे वे सीधे पुलिस से जुड़ सकें। यह कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *