कैथल के चिरंजीव कॉलोनी में एक करीब 200 गज का प्लाॅट बेचने के नाम पर तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने वही प्लाट पहले किसी और व्यक्ति को बेच रखा था,जबकि बाद में 25 लाख रुपए में अन्य व्यक्ति को भी बेच दिया। मकान की फर्जी रजिस्ट्री भी करवा दी और कब्जा भी दिला दिया। कुछ दिनों बाद व्यक्ति जब अपने प्लॉट को संभालने पहुंचा तो पाया कि वहां पर निर्माण कार्य चल हुआ था। पहले से खरीदा हुआ था प्लॉट जब उसने निर्माण करने वाले व्यक्तियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह प्लाॅट पहले से खरीदा हुआ है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मार्च 2024 में खरीद की गांव भाना निवासी जनकराज ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसने मार्च 2024 में चिरंजीव कॉलोनी में एक प्लाॅट आरोपी चिरंजीव कॉलोनी निवासी तिलक राज व दर्शन सिंह से खरीदा था। इस खरीद फरोख्त में आरोपियों के साथ पट्टी अफगान का रहने वाला अनिल भी शामिल था। आरोपियों ने उससे प्लाॅट बेचने के नाम पर 25 लाख रुपए ले लिए। बाद में उसकी रजिस्ट्री करवा कर उसे कब्जा भी दिला दिया। जब वह प्लाॅट को संभालने के लिए गया तो वहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस पर जब उसने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने उसके पैसे वापस देने की बात कही। 15 लाख रुपए वापस नहीं किए बार-बार पूछने पर आरोपियों उसके 10 लाख रुपए तो वापस कर दिए, लेकिन 15 लाख रुपए अभी तक वापस नहीं किए हैं। जब भी वह आरोपियों से पैसे मांगने गया तो उनके द्वारा टालमटोल की गई। अब आरोपियों ने रुपए देने से साफ मना कर दिया है। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। शहर थाना के जांच अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


