दरभंगा में तीन घंटे तक शटडाउन:दोनार और पंडा सराय PSS में मेंटेनेंस का काम होगा, 11 फीडर से सप्लाई ठप रहेगी

दरभंगा में तीन घंटे तक शटडाउन:दोनार और पंडा सराय PSS में मेंटेनेंस का काम होगा, 11 फीडर से सप्लाई ठप रहेगी

दरभंगा में आज(रविवार) तीन घंटे तक शटडाउन रहेगा। 33/11 केवी दोनार PSS में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान गंज आकाशवाणी, छिपलिया, चौक, दाल मील, इंदिरा कॉलोनी, कृष्णापुरी, बीएमपी-13, भैरोपट्टी, मथुरापुर सहित आसपास के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा पंडा सराय पावर सब स्टेशन से सुबह 8 से 9 बजे तक मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके प्रभाव में आने वाले क्षेत्रों में ऑफिसर कॉलोनी, सर्किट हाउस, सिविल कोर्ट, मंडल कारा, जुवेनाइल जेल सहित अन्य इलाकों के उपभोक्ता शामिल हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। दरभंगा में आज(रविवार) तीन घंटे तक शटडाउन रहेगा। 33/11 केवी दोनार PSS में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान गंज आकाशवाणी, छिपलिया, चौक, दाल मील, इंदिरा कॉलोनी, कृष्णापुरी, बीएमपी-13, भैरोपट्टी, मथुरापुर सहित आसपास के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा पंडा सराय पावर सब स्टेशन से सुबह 8 से 9 बजे तक मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके प्रभाव में आने वाले क्षेत्रों में ऑफिसर कॉलोनी, सर्किट हाउस, सिविल कोर्ट, मंडल कारा, जुवेनाइल जेल सहित अन्य इलाकों के उपभोक्ता शामिल हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *