मोतिहारी में एक 15 वर्षीय किशोरी रेखा कुमारी का फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। परिजनों द्वारा शव को छिपाने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस ने आठ घंटे की तलाश के बाद उसे बरामद कर लिया। यह घटना कोटवा थाना क्षेत्र के बड़हरवा पूर्वी पंचायत के बरकुरवा गांव की है। मृतका की मां सीता देवी ने बताया कि कल शाम उनकी बेटी ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया था। जब उन्हें पता चला, तो उन्होंने शव को उतारकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद परिजनों ने शव को एक बोरे में कसकर चेवर (दलदली क्षेत्र) में छिपा दिया। गांव के लड़के से चल रहा था अफेयर मां ने बताया कि उन्हें पांच महीने पहले पता चला था कि रेखा का गांव के ही गुलशन नाम के लड़के के साथ 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बेटी को काफी समझाया था और वह मान भी गई थी। मां ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि कल अचानक क्या हुआ कि रेखा ने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रात 2 बजे शव किया बरामद कोटवा पुलिस को जैसे ही किशोरी की संदिग्ध मौत की सूचना मिली, उन्होंने शव की तलाश शुरू कर दी। शुरुआती पूछताछ में किशोरी के माता-पिता और चचेरे भाई ने शव के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। हालांकि, सख्ती बरतने पर उन्होंने बताया कि शव को बोरे में कसकर मछली वाले कैरेट में रखकर चेवर में छिपाया गया है। पुलिस ने देर रात करीब 2 बजे वहां से शव बरामद किया। कोटवा थानाध्यक्ष करण कुमार ने बताया कि एक किशोरी की संदिग्ध मौत हुई है और उसके परिजनों ने शव को छिपाने का प्रयास किया था। आठ घंटे की तलाश के बाद शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। परिजन ने बॉयफ्रेंड से मिलने पर लगाया था रोक ग्रामीणों ने बताया कि रेखा कुमारी और गुलशन कुमार के बीच पिछले 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे, धीरे धीरे बात दोनों के घर तक पहुंच गई, जिसके बाद दोनों के परिजन ने दोनों के मिलने पर रोक लगा दिया, हो सकता है इसी वजह से लड़की ने खुदकुशी की हो। मोतिहारी में एक 15 वर्षीय किशोरी रेखा कुमारी का फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। परिजनों द्वारा शव को छिपाने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस ने आठ घंटे की तलाश के बाद उसे बरामद कर लिया। यह घटना कोटवा थाना क्षेत्र के बड़हरवा पूर्वी पंचायत के बरकुरवा गांव की है। मृतका की मां सीता देवी ने बताया कि कल शाम उनकी बेटी ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया था। जब उन्हें पता चला, तो उन्होंने शव को उतारकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद परिजनों ने शव को एक बोरे में कसकर चेवर (दलदली क्षेत्र) में छिपा दिया। गांव के लड़के से चल रहा था अफेयर मां ने बताया कि उन्हें पांच महीने पहले पता चला था कि रेखा का गांव के ही गुलशन नाम के लड़के के साथ 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बेटी को काफी समझाया था और वह मान भी गई थी। मां ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि कल अचानक क्या हुआ कि रेखा ने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रात 2 बजे शव किया बरामद कोटवा पुलिस को जैसे ही किशोरी की संदिग्ध मौत की सूचना मिली, उन्होंने शव की तलाश शुरू कर दी। शुरुआती पूछताछ में किशोरी के माता-पिता और चचेरे भाई ने शव के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। हालांकि, सख्ती बरतने पर उन्होंने बताया कि शव को बोरे में कसकर मछली वाले कैरेट में रखकर चेवर में छिपाया गया है। पुलिस ने देर रात करीब 2 बजे वहां से शव बरामद किया। कोटवा थानाध्यक्ष करण कुमार ने बताया कि एक किशोरी की संदिग्ध मौत हुई है और उसके परिजनों ने शव को छिपाने का प्रयास किया था। आठ घंटे की तलाश के बाद शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। परिजन ने बॉयफ्रेंड से मिलने पर लगाया था रोक ग्रामीणों ने बताया कि रेखा कुमारी और गुलशन कुमार के बीच पिछले 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे, धीरे धीरे बात दोनों के घर तक पहुंच गई, जिसके बाद दोनों के परिजन ने दोनों के मिलने पर रोक लगा दिया, हो सकता है इसी वजह से लड़की ने खुदकुशी की हो।


