पटना में NEET छात्रा की मौत-रेप मामले में लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसपर अब सियासत भी शुरू होने लगी है। शनिवार को गयाजी-जहानाबाद और बेगूसराय में जोरदार प्रदर्शन हुआ। देर रात पटना में भी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव प्रदर्शन के लिए निकल पड़े। पप्पू यादव एक निजी अस्पताल के पास भारी संख्या में समर्थकों के साथ जुटे गए। वे पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते दिखे। पुलिस साजिशन मनीष रंजन को रिमांड पर नहीं ले रही- पप्पू यादव पप्पू यादव ने कहा कि, ‘प्रभात मेमोरियल के एक डॉक्टर से मेरी बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि लड़की इलाज के दौरान होश में आई थी, लेकिन जबरन वेंटिलेटर पर डाल दिया गया। परिवार के सदस्यों को मनीष रंजन का गार्ड उलझाकर रखा।’ पुलिस की कार्यशैली पर पप्पू यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘पुलिस साजिशन मनीष रंजन को रिमांड पर नहीं ले रही है।’ गयाजी के टावर चौक पर डिप्टी सीएम का पुतला फूंका गयाजी में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद की एक स्टूडेंट के साथ हुई दरिंदगी का विरोध किया है। इन्होंने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला जलाया। प्रदर्शन गया के स्थानीय टावर चौक पर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का प्रतीक बताया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। राज्य सरकार पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप गयाजी में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजधानी पटना में गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी कर रही स्टूडेंट के साथ हुई घटना ने पूरे बिहार को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और गृह विभाग की ओर से इस मामले में कोई ठोस और कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आम जनता में आक्रोश है। बेगूसराय में प्रतिरोध मार्च निकाला गया बेगूसराय में एआईएसएफ की ओर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने पटेल चौक स्थित अपने जिला कार्यालय से जुलूस निकाला जो जीडी कॉलेज तक गया। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि पटना में नीट की तैयारी कर रही स्टूडेंट के साथ पहले रेप होता है। उसके बाद रेपिस्ट को बचाने के नीयत से पुलिस ने रेप की घटना को गलत बताकर गलत रिपोर्ट पेश की। सिर्फ उस रेपिस्ट कुकर्मी को संरक्षित करना ही नहीं, बल्कि पुलिस के कार्यशैली पर भी बहुत बड़ा सवाल है। पटना में NEET छात्रा की मौत-रेप मामले में लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसपर अब सियासत भी शुरू होने लगी है। शनिवार को गयाजी-जहानाबाद और बेगूसराय में जोरदार प्रदर्शन हुआ। देर रात पटना में भी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव प्रदर्शन के लिए निकल पड़े। पप्पू यादव एक निजी अस्पताल के पास भारी संख्या में समर्थकों के साथ जुटे गए। वे पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते दिखे। पुलिस साजिशन मनीष रंजन को रिमांड पर नहीं ले रही- पप्पू यादव पप्पू यादव ने कहा कि, ‘प्रभात मेमोरियल के एक डॉक्टर से मेरी बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि लड़की इलाज के दौरान होश में आई थी, लेकिन जबरन वेंटिलेटर पर डाल दिया गया। परिवार के सदस्यों को मनीष रंजन का गार्ड उलझाकर रखा।’ पुलिस की कार्यशैली पर पप्पू यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘पुलिस साजिशन मनीष रंजन को रिमांड पर नहीं ले रही है।’ गयाजी के टावर चौक पर डिप्टी सीएम का पुतला फूंका गयाजी में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद की एक स्टूडेंट के साथ हुई दरिंदगी का विरोध किया है। इन्होंने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला जलाया। प्रदर्शन गया के स्थानीय टावर चौक पर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का प्रतीक बताया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। राज्य सरकार पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप गयाजी में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजधानी पटना में गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी कर रही स्टूडेंट के साथ हुई घटना ने पूरे बिहार को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और गृह विभाग की ओर से इस मामले में कोई ठोस और कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आम जनता में आक्रोश है। बेगूसराय में प्रतिरोध मार्च निकाला गया बेगूसराय में एआईएसएफ की ओर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने पटेल चौक स्थित अपने जिला कार्यालय से जुलूस निकाला जो जीडी कॉलेज तक गया। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि पटना में नीट की तैयारी कर रही स्टूडेंट के साथ पहले रेप होता है। उसके बाद रेपिस्ट को बचाने के नीयत से पुलिस ने रेप की घटना को गलत बताकर गलत रिपोर्ट पेश की। सिर्फ उस रेपिस्ट कुकर्मी को संरक्षित करना ही नहीं, बल्कि पुलिस के कार्यशैली पर भी बहुत बड़ा सवाल है।


