भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर हादसा:ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह घर से शौच के लिए निकला था

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर हादसा:ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह घर से शौच के लिए निकला था

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरानी सराय निवासी घोलटी मंडल के पुत्र मनीष कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र की है। बेटा सुबह घर से निकला था पिता घोलटी मंडल ने बताया कि सुबह शौच के लिए घर से निकला था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटा घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार उसकी असमय मौत से सदमे में है। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरानी सराय निवासी घोलटी मंडल के पुत्र मनीष कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र की है। बेटा सुबह घर से निकला था पिता घोलटी मंडल ने बताया कि सुबह शौच के लिए घर से निकला था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटा घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार उसकी असमय मौत से सदमे में है। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *