सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन मंदिर परिसर में शनिवार शाम एक नाबालिग लड़की और कॉलेज छात्र की कथित अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, यह लगभग दो मिनट का वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘धीरू’ नाम की आईडी से पोस्ट किया गया था। वीडियो में लड़का और लड़की मंदिर परिसर के अंदर आपत्तिजनक हरकतें करते दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाले को हिरासत में लिया
वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और वीडियो में दिख रहे छात्र की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। साथ ही वीडियो बनाने और इसे वायरल करने वाले अन्य युवकों को भी चिन्हित कर थाने बुलाया गया है। हालांकि मंदिर के पुजारी और कथित छात्र-छात्रा ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है, लेकिन मंदिर से जुड़ी आस्था और जनभावना को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।


