पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसे में मामी-भांजे की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक संतुलन खो दिया। जिसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल डाला। हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को ट्रक समेत लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान चाकडोह निवासी तैजुन निशा और उनके भांजे मो. एहसान के तौर पर हुई है। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के बरसोनी टोल टैक्स के पास की है। 30 साल पहले पति की बीमारी से हुई थी मौत मृतक मो. एहसान के पिता मो. जमील ने बताया कि दोनों एक पारिवारिक मामले से जुड़े तलाक केस की तारीख पर पूर्णिया सिविल कोर्ट गए थे। केस की सुनवाई पूरी करने के बाद वापस घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। 30 साल पहले तैजुन निशा के पति अब्दुल करीम की बीमारी से मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड बहुत थी। अचानक ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ गया और दोनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। अगर लोग नहीं पकड़ते तो ड्राइवर भाग जाता। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में डगरूआ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेजा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसे में मामी-भांजे की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक संतुलन खो दिया। जिसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल डाला। हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को ट्रक समेत लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान चाकडोह निवासी तैजुन निशा और उनके भांजे मो. एहसान के तौर पर हुई है। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के बरसोनी टोल टैक्स के पास की है। 30 साल पहले पति की बीमारी से हुई थी मौत मृतक मो. एहसान के पिता मो. जमील ने बताया कि दोनों एक पारिवारिक मामले से जुड़े तलाक केस की तारीख पर पूर्णिया सिविल कोर्ट गए थे। केस की सुनवाई पूरी करने के बाद वापस घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। 30 साल पहले तैजुन निशा के पति अब्दुल करीम की बीमारी से मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड बहुत थी। अचानक ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ गया और दोनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। अगर लोग नहीं पकड़ते तो ड्राइवर भाग जाता। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में डगरूआ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेजा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


