नालंदा में आज(18 जनवरी 2026) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। बड़ी पहाड़ी ग्रिड के 33 केवी मेन लाइन में मेंटेनेंस और मरम्मती का काम होगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान ग्रिड से संचालित होने वाले सभी 33 केवी ग्रामीण और शहरी फीडर पूरी तरह बंद रहेंगे। शहरी इलाकों को मिलेगी पहले राहत विद्युत विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता परमानंद कुमार ने बताया कि बिजली बहाली का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में बड़ी पहाड़ी-1 और बड़ी पहाड़ी-2 फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 1 बजे तक बहाल कर दी जाएगी, जबकि ग्रामीण इलाकों में थोड़ा अधिक इंतजार करना होगा। नूरसराय, सोहसराय, अस्थावां और रामचंद्रपुर फीडर से जुड़े ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति दोपहर 2 बजे बहाल होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों को पूरे तीन घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी।
रविवार को कटौती से बढ़ सकती है परेशानी विशेष बात यह है कि यह मेंटेनेंस कार्य रविवार के दिन किया जा रहा है, जब अधिकांश लोग घरों पर होते हैं। सर्दी के मौसम में बिजली की जरूरत भी बढ़ जाती है। ऐसे में तीन घंटे की कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी असुविधा हो सकती है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि पहले से योजना बनाकर अपने जरूरी काम निपटा लें। विभाग का दावा है कि मेंटेनेंस का कार्य निर्धारित समय पर पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। नालंदा में आज(18 जनवरी 2026) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। बड़ी पहाड़ी ग्रिड के 33 केवी मेन लाइन में मेंटेनेंस और मरम्मती का काम होगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान ग्रिड से संचालित होने वाले सभी 33 केवी ग्रामीण और शहरी फीडर पूरी तरह बंद रहेंगे। शहरी इलाकों को मिलेगी पहले राहत विद्युत विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता परमानंद कुमार ने बताया कि बिजली बहाली का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में बड़ी पहाड़ी-1 और बड़ी पहाड़ी-2 फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 1 बजे तक बहाल कर दी जाएगी, जबकि ग्रामीण इलाकों में थोड़ा अधिक इंतजार करना होगा। नूरसराय, सोहसराय, अस्थावां और रामचंद्रपुर फीडर से जुड़े ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति दोपहर 2 बजे बहाल होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों को पूरे तीन घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी।
रविवार को कटौती से बढ़ सकती है परेशानी विशेष बात यह है कि यह मेंटेनेंस कार्य रविवार के दिन किया जा रहा है, जब अधिकांश लोग घरों पर होते हैं। सर्दी के मौसम में बिजली की जरूरत भी बढ़ जाती है। ऐसे में तीन घंटे की कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी असुविधा हो सकती है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि पहले से योजना बनाकर अपने जरूरी काम निपटा लें। विभाग का दावा है कि मेंटेनेंस का कार्य निर्धारित समय पर पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।


