पूर्णिया में कैंसिल रही इंडिगो की दो फ्लाइट:ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली और कोलकाता रूट की फ्लाइट पर असर, परेशान रहे पैसेंजर्स

पूर्णिया में कैंसिल रही इंडिगो की दो फ्लाइट:ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली और कोलकाता रूट की फ्लाइट पर असर, परेशान रहे पैसेंजर्स

पूर्णिया में शनिवार को इंडिगो की दो फ्लाइट कैंसिल रही। ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए इंडिगो एयरलाइंस की दो नियमित उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया गया। बगैर सूचना के फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में खासी नाराजगी देखने को मिली। पैसेंजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रद्द की गई उड़ानों में इंडिगो की कोलकाता-पूर्णिया-कोलकाता रूट की फ्लाइट और दिल्ली-पूर्णिया-दिल्ली रूट की विमान शामिल रही। इन दोनों फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री समय पर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी उन्हें बाद में मिली। हालांकि फ्लाइट कैंसिल होने के बावजूद पूर्णिया एयरपोर्ट पर कई विमानों ने नियमित रूप से उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार दिनभर में तीन विमानों का आगमन और तीन विमानों का प्रस्थान हुआ। इस दौरान 341 यात्रियों का अराइवल, जबकि 311 यात्रियों का डिपार्चर हुआ। 652 यात्रियों की आवाजाही हुई। इधर फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान यात्रियों ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। दिल्ली जाने वाले यात्री समित ने बताया कि उन्हें किसी जरूरी काम से जाना था, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। न तो पहले से कोई मैसेज आया और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी गई, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कोलकाता जाने वाले एक अन्य यात्री उभय नंदन ने कहा कि अचानक फ्लाइट रद्द होने से पूरा यात्रा कार्यक्रम बिगड़ गया और अब दोबारा टिकट लेने की मजबूरी हो गई है, जिससे समय के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ गया। मामले को लेकर पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर आई.पी. गुप्ता ने बताया कि इंडिगो की दोनों फ्लाइट ऑपरेशनल कारणों से रद्द की गई हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और संबंधित एयरलाइन की ओर से यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा दी जा रही है। रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा इस संबंध में एयरपोर्ट के डायरेक्टर आई.पी. गुप्ता ने बताया कि इंडिगो की दोनों फ्लाइट ऑपरेशनल कारणों से रद्द की गई हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और संबंधित एयरलाइन की ओर से यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा दी जा रही है। समय पर सूचना देने की मांग पूर्णिया एयरपोर्ट सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लिए एक अहम हवाई केंद्र बनता जा रहा है। दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए यहां से रोजाना यात्रियों की आवाजाही बढ़ रही है। ऐसे में फ्लाइट का अचानक रद्द होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। यात्रियों ने एयरलाइन और प्रशासन से मांग की है कि आगे ऐसी स्थिति में समय पर सूचना दी जाए, ताकि लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। पूर्णिया में शनिवार को इंडिगो की दो फ्लाइट कैंसिल रही। ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए इंडिगो एयरलाइंस की दो नियमित उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया गया। बगैर सूचना के फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में खासी नाराजगी देखने को मिली। पैसेंजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रद्द की गई उड़ानों में इंडिगो की कोलकाता-पूर्णिया-कोलकाता रूट की फ्लाइट और दिल्ली-पूर्णिया-दिल्ली रूट की विमान शामिल रही। इन दोनों फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री समय पर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी उन्हें बाद में मिली। हालांकि फ्लाइट कैंसिल होने के बावजूद पूर्णिया एयरपोर्ट पर कई विमानों ने नियमित रूप से उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार दिनभर में तीन विमानों का आगमन और तीन विमानों का प्रस्थान हुआ। इस दौरान 341 यात्रियों का अराइवल, जबकि 311 यात्रियों का डिपार्चर हुआ। 652 यात्रियों की आवाजाही हुई। इधर फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान यात्रियों ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। दिल्ली जाने वाले यात्री समित ने बताया कि उन्हें किसी जरूरी काम से जाना था, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। न तो पहले से कोई मैसेज आया और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी गई, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कोलकाता जाने वाले एक अन्य यात्री उभय नंदन ने कहा कि अचानक फ्लाइट रद्द होने से पूरा यात्रा कार्यक्रम बिगड़ गया और अब दोबारा टिकट लेने की मजबूरी हो गई है, जिससे समय के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ गया। मामले को लेकर पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर आई.पी. गुप्ता ने बताया कि इंडिगो की दोनों फ्लाइट ऑपरेशनल कारणों से रद्द की गई हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और संबंधित एयरलाइन की ओर से यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा दी जा रही है। रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा इस संबंध में एयरपोर्ट के डायरेक्टर आई.पी. गुप्ता ने बताया कि इंडिगो की दोनों फ्लाइट ऑपरेशनल कारणों से रद्द की गई हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और संबंधित एयरलाइन की ओर से यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा दी जा रही है। समय पर सूचना देने की मांग पूर्णिया एयरपोर्ट सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लिए एक अहम हवाई केंद्र बनता जा रहा है। दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए यहां से रोजाना यात्रियों की आवाजाही बढ़ रही है। ऐसे में फ्लाइट का अचानक रद्द होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। यात्रियों ने एयरलाइन और प्रशासन से मांग की है कि आगे ऐसी स्थिति में समय पर सूचना दी जाए, ताकि लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *