Chhattisgarh: रायपुर में सरकारी कार्यालय में आग लगी

Chhattisgarh: रायपुर में सरकारी कार्यालय में आग लगी

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय में शनिवार रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पेंशन बाड़ा क्षेत्र स्थित डीईओ कार्यालय में आग लगने की घटना रात नौ बजे के बाद हुई।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंचीं तथा एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने कहा कि आग लगने का सटीक कारण अभी पता नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *