उज्जैन | संघ शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को उज्जैन महानगर के पांच नगरों की 11 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन होंगे। इनमें धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही बौद्धिक सत्र होंगे, जिनमें संत मार्गदर्शन देंगे। केशव नगर के चेतक केशव बस्ती में सम्मेलन सुबह 11 बजे सरस्वती विद्या मंदिर, महाकालपुरम परिसर में होगा। विक्रमादित्य नगर क्षेत्र की गोवर्धन बस्ती में सुबह 10 बजे समाधान मैदान में, अशोक मंडी बस्ती में सुबह 10 बजे हरियाणा गौड़ धर्मशाला में और रणकेचुर बस्ती में सुबह 10 बजे सम्मेलन होगा। सुदर्शन नगर की तिरुपति सुदर्शन बस्ती में दोपहर 1 बजे श्री श्याम गार्डन, एमआर-4 तिरुपति सालिटेयर गेट पर सम्मेलन होगा। गोवर्धन बस्ती में दोपहर 3 बजे पद्मावती गार्डन, पद्मावती कॉलोनी में और धन्वंतरि बस्ती में सुबह 10 बजे ऐलान सिटी उद्यान में सम्मेलन होगा।


