भास्कर न्यूज | बक्सर शनिवार को डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में डीएम ने कहा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “7 निश्चय योजना–भाग 3” के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब जिले में जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सप्ताह 2 दिन—सोमवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा। डीएम ने जानकारी दिया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान करने के उद्देश्य से जनता दरबार की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपराहन 03:00 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में किया जाएगा। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, स्थानीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आमजन को जिला प्रशासन तक सीधी पहुंच मिलेगी और उनकी शिकायतों व सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर हो। जनता दरबार में प्राप्त मामलों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। भास्कर न्यूज | बक्सर शनिवार को डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में डीएम ने कहा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “7 निश्चय योजना–भाग 3” के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब जिले में जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सप्ताह 2 दिन—सोमवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा। डीएम ने जानकारी दिया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान करने के उद्देश्य से जनता दरबार की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपराहन 03:00 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में किया जाएगा। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, स्थानीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आमजन को जिला प्रशासन तक सीधी पहुंच मिलेगी और उनकी शिकायतों व सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर हो। जनता दरबार में प्राप्त मामलों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें।


