सियालदह-बनारस अमृत भारत का उद्घाटन आज, पनवेल-अलीपुरद्वार के बीच होने लगा परिचालन पटना को दो अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 22587/22588 सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन पटना जंक्शन होते बनारस स्टेशन जाएगी। 23 जनवरी से इसका नियमित परिचालन होगा। वहीं, 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन शनिवार को हो गया है। यह ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन और दानापुर होकर चलेगी। प्रधानमंत्री रविवार को तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। ये ट्रेनें भी बिहार से गुजरेंगी। इनमें से 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत और 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत हाजीपुर और सोनपुर स्टेशन पर रुकेंगी। 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत गया स्टेशन से गुजरेगी। 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 18 जनवरी और 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस का 23 जनवरी से होगा। संभावित किराया पटना से किराया अभी जारी नहीं किया गया है। कहां से कहां जनरल स्लीपर सियालदह-बनारस अमृत भारत का उद्घाटन आज, पनवेल-अलीपुरद्वार के बीच होने लगा परिचालन पटना को दो अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 22587/22588 सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन पटना जंक्शन होते बनारस स्टेशन जाएगी। 23 जनवरी से इसका नियमित परिचालन होगा। वहीं, 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन शनिवार को हो गया है। यह ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन और दानापुर होकर चलेगी। प्रधानमंत्री रविवार को तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। ये ट्रेनें भी बिहार से गुजरेंगी। इनमें से 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत और 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत हाजीपुर और सोनपुर स्टेशन पर रुकेंगी। 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत गया स्टेशन से गुजरेगी। 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 18 जनवरी और 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस का 23 जनवरी से होगा। संभावित किराया पटना से किराया अभी जारी नहीं किया गया है। कहां से कहां जनरल स्लीपर


