सीतामढ़ी के पुपरी मध निषेध थाना पुलिस ने सुरसंड थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास से 55 बोतल शराब जब्त की है। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा चौक के निकट शराब की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में दरोगा नीरज कुमार के बयान पर पुपरी मध निषेध थाना में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर देवब्रत कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जब्त शराब के संबंध में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीतामढ़ी के पुपरी मध निषेध थाना पुलिस ने सुरसंड थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास से 55 बोतल शराब जब्त की है। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा चौक के निकट शराब की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में दरोगा नीरज कुमार के बयान पर पुपरी मध निषेध थाना में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर देवब्रत कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जब्त शराब के संबंध में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


