मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 पर हुए एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध नथ्थु महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को रजला चौक के समीप हुई थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम नथ्थु महतो रजला गांव में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत कुढ़नी पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। फकुली थानाध्यक्ष विष्णु पाण्डेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना मिलने पर कुढ़नी विधायक सह पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 पर हुए एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध नथ्थु महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को रजला चौक के समीप हुई थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम नथ्थु महतो रजला गांव में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत कुढ़नी पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। फकुली थानाध्यक्ष विष्णु पाण्डेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना मिलने पर कुढ़नी विधायक सह पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


