मुजफ्फरपुर नगर थाना के थाना प्रभारी को उनके कार्यों में शिथिलता, मनमानी, अनुशासनहीनता और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने की। इस संबंध में शनिवार रात 8 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने अप्रसन्नता व्यक्त की थी। इसके बावजूद, नगर थाना प्रभारी की तरफ से न्यायालय के आदेश का समय पर अनुपालन नहीं किया गया। इसे उनके कार्यों में शिथिलता, स्वेच्छाचारिता और आदेश की अवहेलना का स्पष्ट उदाहरण माना गया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर-01 मुजफ्फरपुर की तरफ से एक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। पुलिस उप-महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र वापस भेज दिया। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, न्यायालय या वरीय पदाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के प्रत्येक पदाधिकारी से कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण, आमजन की सुरक्षा तथा पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील पुलिसिंग के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की जाती है। मुजफ्फरपुर नगर थाना के थाना प्रभारी को उनके कार्यों में शिथिलता, मनमानी, अनुशासनहीनता और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने की। इस संबंध में शनिवार रात 8 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने अप्रसन्नता व्यक्त की थी। इसके बावजूद, नगर थाना प्रभारी की तरफ से न्यायालय के आदेश का समय पर अनुपालन नहीं किया गया। इसे उनके कार्यों में शिथिलता, स्वेच्छाचारिता और आदेश की अवहेलना का स्पष्ट उदाहरण माना गया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर-01 मुजफ्फरपुर की तरफ से एक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। पुलिस उप-महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र वापस भेज दिया। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, न्यायालय या वरीय पदाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के प्रत्येक पदाधिकारी से कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण, आमजन की सुरक्षा तथा पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील पुलिसिंग के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की जाती है।


