Nora Fatehi Controversy: नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं, उनका ऐसा रिएक्शन (कमेंट) सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। एक तरफ मोरक्कन फुटबॉलर अचरफ हकीमी के साथ उनके लिंक-अप की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं, तो दूसरी ओर टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ उनके कथित अफेयर की पुरानी अफवाहें फिर से इंटरनेट पर तैरने लगी हैं।
भूषण कुमार संग अफेयर पर नोरा ने दिया रिएक्शन!
Reddit से लेकर TikTok तक, हर जगह बस एक ही सवाल गूंज रहा है, आखिर नोरा किसे डेट कर रही हैं? इसी बीच नोरा ने भूषण कुमार वाले अफेयर पर जो रिएक्शन दिया, उसने लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर फैंस दो धड़ों में बंट गए हैं… कुछ हकीमी के साथ नोरा की जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं, जबकि कुछ पुराने विवादों और अफवाहों पर नई बहस छेड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये एक्ट्रेस का पुराना कमेंट है।

एक यूज़र ने कहा, “वह अब इस पर क्यों कमेंट कर रही है? इससे तो और लोग देखने लगेंगे!” वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा, “नोरा, झूठ मत बोलो।”
एक्ट्रेस आखिर किसे डेट कर रही हैं?
कई रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि नोरा फतेही इन दिनों मोरक्को के प्रसिद्ध फुटबॉलर अचरफ हकीमी को डेट कर रही हैं। हकीमी द्वारा नोरा की एक पोस्ट लाइक करने के बाद ये अफवाहें और तेज हो गईं। इसके बाद नोरा का मोरक्को में दिखाई देना और अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के दौरान अपनी कई तस्वीरें शेयर करना, लोगों को और भी शक में डाल गया।
बता दें अचरफ हकीमी मोरक्को की नेशनल टीम और PSG क्लब के स्टार खिलाड़ी हैं, जो अपनी तेज रफ्तार और शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं।
नोरा फतेही और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के कथित अफेयर के बारे में बात करें तो यह बात सबसे पहले 2022 में सामने आई थी, जब एक फिल्म क्रिटिक ने दावा किया था कि उनका रिश्ता दो साल से चल रहा है, हालांकि भूषण और उनकी पत्नी दिव्या खोसला ने इसे पूरी तरह झूठ बताया था।


