मौनी पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, खुफिया का डेरा:पूरी रात अलर्ट मोड पर फोर्स, अफसर करते रहे निगरानी, टीमों का मंथन

मौनी पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, खुफिया का डेरा:पूरी रात अलर्ट मोड पर फोर्स, अफसर करते रहे निगरानी, टीमों का मंथन

माघ मेला के सबसे अहम स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर यूपी सरकार अलर्ट मोड पर है। मौनी पर कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, ऐसे में कोई अनहोनी न हो इसे लेकर देश की सभी सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट मोड पर हैं। एनआईए, एटीएस, एसटीएफ के साथ पुलिस, पीएसी, आरएएफ, आरपीएफ के अलावा सभी फोर्स 24 घंटे अलर्ट हैं। खुफिया एजेंसियां भी प्रयागराज में डेरा जमाए हैं। पुलिस के आला अफसरप मौनी से पहले पहले ही शनिवार रात पूरी रात माघ मेला में सुरक्षा इंतजाम का जायजा ले रहे हैं। पानी के रास्ते भी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। साथ ही आसमान के रास्ते सुरक्षा को लेकर मंथन हुआ है। ऐसे में एयरफोर्स भी अलर्ट है। पुलों पर 24 घंटे निगरानी के इंतजाम हैं। माघ मेला के सभी रास्तों के साथ ही शहर की सड़कों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, पार्किंग में सुरक्षा को लेकर प्लानिंग की गई है। देर रात तक पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार टीम के साथ जायजा लेते रहे। इसके साथ ही प्रशासनिक टीम और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क रहीं। रेलवे भी अलर्ट मोड पर माघ मेला–2026 के मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर खास तैयारी की गई है। सबसे बड़े स्नान पर्व को लेकर रेलवे भी अलर्ट पर है। उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे समेत सभी में विशेष चौकसी शुरू की गई है। सभी रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में जांच, तलाशी के साथ स्टेशन पर चेकिंग आदेश हुआ है। स्टेशनों, ट्रेनों में बीडीएस, खोजी कुत्ता दल के साथ स्पेशल टीमें पूरी रात जांच में जुटी हैं। प्रयागराज जंक्शन के साथ ही प्रयाग स्टेशन और फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ उमड़ेगी। ऐस में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर शनिवार रात आला अफसर तैयारी पूरी कराते रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *