मुरादाबाद में कोहरे में कंटेनर में घुसी कार:देर रात लोधीपुर गांव के सामने हुआ हादसा; एक के बाद एक 4 वाहन घुसे

मुरादाबाद में कोहरे में कंटेनर में घुसी कार:देर रात लोधीपुर गांव के सामने हुआ हादसा; एक के बाद एक 4 वाहन घुसे

घने कोहरे की वजह से मुरादाबाद में शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक कार कंटेनर में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। कार को क्रेन की मदद से खींचकर कंटेनर से अलग किया गया। घना कोहरे होने की वजह से यहां एक के बाद एक 4 वाहन पीछे से घुसते चले गए। देर रात तक पुलिस मौके पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात संचालन शुरू कराने की कवायद में जुटी है। हादसा पाकबड़ा थाना क्षेत्र में लोधीपुर राजपूत गांव के सामने हुआ है। हादसे के बाद मौके पर खलबली मच गई। पुलिस की मदद के लिए गांव के लोग भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *