औरंगाबाद में सड़क हादसों में 4 जख्मी:बहन के घर से लौटते समय बाइक ने मारी ठोकर; ऑटो ने मजदूर को मारा धक्का

औरंगाबाद में सड़क हादसों में 4 जख्मी:बहन के घर से लौटते समय बाइक ने मारी ठोकर; ऑटो ने मजदूर को मारा धक्का

औरंगाबाद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चार सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर हेल्थ सेंटर रेफर किया गया है। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव के पास घटी। नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी कपिल देव यादव के बेटे पप्पू कुमार अपनी बहन के घर इब्राहिमपुर गए हुए थे। लौटने के दौरान सड़क पर एक बेकाबू बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। खेत में काम करते समय बाइक ने मारी टक्कर दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की यारी रोड में हुई। ओरा गांव निवासी बैजनाथ चौधरी के बेटे पंकज चौधरी खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान एक बेकाबू बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की ओर से घायल पंकज को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोईवा स्थित एक गुटखा फैक्ट्री के पास हुई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला अंतर्गत मोहम्मदपुर ठेठिया गांव निवासी जवाहरलाल के बेटे रामजी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं। सड़क पार करने के दौरान एक बेकाबू ऑटो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामजी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। चौथी घटना देव थाना क्षेत्र अंतर्गत देव गोदाम के पास घटी। मदनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी बेलवां गांव निवासी हरदेव यादव के बेटे बिट्टू कुमार किसी काम से देव गए हुए थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले देव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। हायर हेल्थ सेंटर रेफर किया सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल बिट्टू कुमार की स्थिति गंभीर बताते हुए आवश्यक प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर हेल्थ सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से सभी घटनाओं की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है। औरंगाबाद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चार सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर हेल्थ सेंटर रेफर किया गया है। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव के पास घटी। नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी कपिल देव यादव के बेटे पप्पू कुमार अपनी बहन के घर इब्राहिमपुर गए हुए थे। लौटने के दौरान सड़क पर एक बेकाबू बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। खेत में काम करते समय बाइक ने मारी टक्कर दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की यारी रोड में हुई। ओरा गांव निवासी बैजनाथ चौधरी के बेटे पंकज चौधरी खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान एक बेकाबू बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की ओर से घायल पंकज को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोईवा स्थित एक गुटखा फैक्ट्री के पास हुई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला अंतर्गत मोहम्मदपुर ठेठिया गांव निवासी जवाहरलाल के बेटे रामजी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं। सड़क पार करने के दौरान एक बेकाबू ऑटो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामजी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। चौथी घटना देव थाना क्षेत्र अंतर्गत देव गोदाम के पास घटी। मदनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी बेलवां गांव निवासी हरदेव यादव के बेटे बिट्टू कुमार किसी काम से देव गए हुए थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले देव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। हायर हेल्थ सेंटर रेफर किया सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल बिट्टू कुमार की स्थिति गंभीर बताते हुए आवश्यक प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर हेल्थ सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से सभी घटनाओं की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *