घाटमपुर CHC में हंगामा, दो पक्षों में जमकर मारपीट:दोनों के बीच कुर्सियां चलीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस कर रही जांच

घाटमपुर CHC में हंगामा, दो पक्षों में जमकर मारपीट:दोनों के बीच कुर्सियां चलीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस कर रही जांच

कानपुर के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। एक पक्ष ने जलती हुई लकड़ी अलाव से उठा ली। उससे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बचने के लिए लोग अस्पताल के अंदर भागे। यहां दोनों पक्षों में कुर्सियां चल गईं। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में 2 पक्षों में मारपीट होती नजर आ रही है। वीडियो में कुछ स्थानीय सभासद नजर आ रहे हैं। एक पक्ष ने अलाव से जलती लकड़ी उठाकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग अस्पताल के अंदर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच में कुर्सियां चलीं। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि वीडियो के आधार पर हंगामा करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *