शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में चार माह से फरार चल रहे तीन आरोपियों के घरों पर ढोल बजाकर इस्तहार चिपकाए। यह कार्रवाई स्थानीय कोर्ट के निर्देश पर की गई है, जिसमें आरोपियों को आत्मसमर्पण करने का अंतिम अवसर दिया गया है। यह मामला गत सितंबर माह का है, जब बरबीघा शहर के माहुरी मंडप निवासी मुन्नी देवी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी 22 वर्षीय बेटी पार्वती कुमारी की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए कर दी और शव को गायब कर दिया। मुन्नी देवी ने अपने दामाद नवीन कुमार (शेखपुरा के कमिश्नरी बाजार निवासी) और अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, पति नवीन कुमार सहित अन्य नामजद आरोपी तब से फरार चल रहे हैं। कुर्की से पहले इस्तहार वारंट जारी
स्थानीय कोर्ट ने इन फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की से पहले इस्तहार वारंट जारी किया था। शनिवार को नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुरेश प्रसाद और अन्य पुलिसकर्मियों ने फरार आरोपियों के घरों पर इस्तहार चिपकाए। इनमें नवीन कुमार और संजय राम के कमिश्नरी बाजार स्थित मकान तथा रंजय ठाकुर के मंदना गांव स्थित आवास शामिल हैं। अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि यदि इस्तहार चिपकाए जाने के बाद भी फरार आरोपी कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में चार माह से फरार चल रहे तीन आरोपियों के घरों पर ढोल बजाकर इस्तहार चिपकाए। यह कार्रवाई स्थानीय कोर्ट के निर्देश पर की गई है, जिसमें आरोपियों को आत्मसमर्पण करने का अंतिम अवसर दिया गया है। यह मामला गत सितंबर माह का है, जब बरबीघा शहर के माहुरी मंडप निवासी मुन्नी देवी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी 22 वर्षीय बेटी पार्वती कुमारी की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए कर दी और शव को गायब कर दिया। मुन्नी देवी ने अपने दामाद नवीन कुमार (शेखपुरा के कमिश्नरी बाजार निवासी) और अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, पति नवीन कुमार सहित अन्य नामजद आरोपी तब से फरार चल रहे हैं। कुर्की से पहले इस्तहार वारंट जारी
स्थानीय कोर्ट ने इन फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की से पहले इस्तहार वारंट जारी किया था। शनिवार को नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुरेश प्रसाद और अन्य पुलिसकर्मियों ने फरार आरोपियों के घरों पर इस्तहार चिपकाए। इनमें नवीन कुमार और संजय राम के कमिश्नरी बाजार स्थित मकान तथा रंजय ठाकुर के मंदना गांव स्थित आवास शामिल हैं। अपर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि यदि इस्तहार चिपकाए जाने के बाद भी फरार आरोपी कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।


