रहमान को बॉलीवुड में 8 सालों में मिले कम काम:कांग्रेस विधायक कमरुल हुदा ने किया समर्थन, कहा-पूरे देश में भेदभाव चल रहा

रहमान को बॉलीवुड में 8 सालों में मिले कम काम:कांग्रेस विधायक कमरुल हुदा ने किया समर्थन, कहा-पूरे देश में भेदभाव चल रहा

किशनगंज। प्रसिद्ध संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान के एक हालिया इंटरव्यू के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। रहमान ने इंटरव्यू में कहा कि पिछले आठ वर्षों में उन्हें बॉलीवुड में पहले के मुकाबले कम काम मिला है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि सत्ता में बदलाव का रचनात्मक माहौल पर सकारात्मक असर नहीं पड़ा है। रहमान के अनुसार, 1990 के दशक में उन्हें भेदभाव महसूस नहीं होता था। विपक्षी दल रहमान के बयान का कर रहे हैं समर्थन उनके इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। एआर रहमान के बयान ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी नई बहस छेड़ दी है। विपक्षी दल रहमान के बयान का समर्थन कर रहे हैं। इसी क्रम में किशनगंज सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कमरुल हुदा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भेदभाव चल रहा है और किसी को किसी के रोजगार से मतलब नहीं है। विधायक हुदा ने आरोप लगाया कि भेदभाव करके देश को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे देश में तरक्की नहीं होगी। हालांकि, विधायक कमरुल हुदा ने एआर रहमान को इस तरह का बयान देने से बचने की भी नसीहत दी है। किशनगंज। प्रसिद्ध संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान के एक हालिया इंटरव्यू के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। रहमान ने इंटरव्यू में कहा कि पिछले आठ वर्षों में उन्हें बॉलीवुड में पहले के मुकाबले कम काम मिला है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि सत्ता में बदलाव का रचनात्मक माहौल पर सकारात्मक असर नहीं पड़ा है। रहमान के अनुसार, 1990 के दशक में उन्हें भेदभाव महसूस नहीं होता था। विपक्षी दल रहमान के बयान का कर रहे हैं समर्थन उनके इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। एआर रहमान के बयान ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी नई बहस छेड़ दी है। विपक्षी दल रहमान के बयान का समर्थन कर रहे हैं। इसी क्रम में किशनगंज सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कमरुल हुदा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भेदभाव चल रहा है और किसी को किसी के रोजगार से मतलब नहीं है। विधायक हुदा ने आरोप लगाया कि भेदभाव करके देश को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे देश में तरक्की नहीं होगी। हालांकि, विधायक कमरुल हुदा ने एआर रहमान को इस तरह का बयान देने से बचने की भी नसीहत दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *