बांसवाड़ा के सेनावासा कस्बे में श्री 1008 आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव जैन समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री ऋषभदेव भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाकर मोक्ष कल्याणक की क्रियाएं संपन्न की गईं। भक्ति भाव के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। धार्मिक उत्सव के साथ-साथ समाज ने सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। जैन समाज सेनावासा एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. जाहिर अब्बास के सहयोग से आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। बस स्टैंड पर राहगीरों और ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया। साथ ही राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए ‘स्वर्णप्राशन’ की खुराक पिलाई गई। 1100 लोगों ने पीया काढ़ा
शिविर में ग्राम पंचायत सेनावासा के निवासियों सहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विद्या निकेतन, हाई विजन एकेडमी और वागड़ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 1100 लोगों ने स्वास्थ्यवर्धक काढ़े का सेवन किया, वहीं लगभग 800 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में भरत कुमार जैन, पवन कुमार, पोशाकी लाल, हंसमुख लाल, महेंद्र कुमार, महिपाल शाह, मनोज जैन, राजेश, मनीष, विपुल, आशीष, जयेश, हितेश, नीरज, राहुल पटवा, संदीप, रोहित, दीपेश, विशाल, प्रियंक और युगांत जैन का विशेष योगदान रहा। शांतिनाथ महिला मंडल और शीतलनाथ बालक मंडल के सदस्यों ने भी व्यवस्थाएं संभालीं। जिलेभर से शामिल होने आए श्रद्धालु
जैन समाज के महामंत्री व प्रवक्ता मनीष जैन ने बताया कि महोत्सव के समापन पर सायंकाल में श्री भक्तामर जी की आरती एवं भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम का सफल संचालन विपुल शाह एवं महिम जैन द्वारा किया गया।


