TMBU में सीनेट की बैठक में हंगामा:ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा, कुलपति से मिलने पहुंचे 2 छात्र नेता बेहोश

TMBU में सीनेट की बैठक में हंगामा:ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा, कुलपति से मिलने पहुंचे 2 छात्र नेता बेहोश

भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय में आज सीनेट की बैठक हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। अलग-अलग मांगों को लेकर कुलपति से मिलने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। छात्र नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने लाठी भी चटकाई है। दो छात्र नेता घायल हो गए। घायल छात्रों की पहचान टीएनबी कॉलेज के अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह और मारवाड़ी कॉलेज के अध्यक्ष शिवम कुमार तिवारी के रूप में हुई है। यहां स्पेशल टास्क फोर्स को मौके पर बुलाया गया। परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी फिलहाल, हालात काबू में हैं। लेकिन परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बेहोश कार्यकर्ताओं को स्ट्रेचर पर लेटा कर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कुलपति को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। सीनेट की बैठक खत्म हो चुकी है और कुछ देर बाद सभी अधिकारी मौके पर पहुंचने वाले हैं। छात्र नेता गौतम साहू ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 18 सूत्री मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन देने पहुंची थी, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया। लेकिन सीनेट की बैठक में शामिल होने से उन्हें रोका गया। दरअसल, छात्रावासों में सालों से चले आ रहे अवैध कब्जे हटाने की मांग है। इनकी मांग है कि डिग्री मार्कशीट व शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में हो रही देरी खत्म हो। ये कह रहे है कि सालों से बंद पड़े छात्रावासों को चालू कराया जाए। विश्वविद्यालय व कॉलेज परिसरों में सीसीटीवी कैमरे ले। इसके साथ ही चतुर्थ वर्गीय कर्मी व लिपिक पदों पर नियुक्ति शुरू करने की मांग की जा रही है। भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय में आज सीनेट की बैठक हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। अलग-अलग मांगों को लेकर कुलपति से मिलने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। छात्र नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने लाठी भी चटकाई है। दो छात्र नेता घायल हो गए। घायल छात्रों की पहचान टीएनबी कॉलेज के अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह और मारवाड़ी कॉलेज के अध्यक्ष शिवम कुमार तिवारी के रूप में हुई है। यहां स्पेशल टास्क फोर्स को मौके पर बुलाया गया। परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी फिलहाल, हालात काबू में हैं। लेकिन परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बेहोश कार्यकर्ताओं को स्ट्रेचर पर लेटा कर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कुलपति को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। सीनेट की बैठक खत्म हो चुकी है और कुछ देर बाद सभी अधिकारी मौके पर पहुंचने वाले हैं। छात्र नेता गौतम साहू ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 18 सूत्री मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन देने पहुंची थी, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया। लेकिन सीनेट की बैठक में शामिल होने से उन्हें रोका गया। दरअसल, छात्रावासों में सालों से चले आ रहे अवैध कब्जे हटाने की मांग है। इनकी मांग है कि डिग्री मार्कशीट व शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में हो रही देरी खत्म हो। ये कह रहे है कि सालों से बंद पड़े छात्रावासों को चालू कराया जाए। विश्वविद्यालय व कॉलेज परिसरों में सीसीटीवी कैमरे ले। इसके साथ ही चतुर्थ वर्गीय कर्मी व लिपिक पदों पर नियुक्ति शुरू करने की मांग की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *