प्रिया सचदेव ने मांगे तलाक के पेपर तो करिश्मा कपूर का चढ़ा पारा, संजय कपूर की पत्नी को दिया ये जवाब

प्रिया सचदेव ने मांगे तलाक के पेपर तो करिश्मा कपूर का चढ़ा पारा, संजय कपूर की पत्नी को दिया ये जवाब

Karisma Kapoor Angry On Priya Sachdev Demand Divorce Papers: बॉलीवुड एक्ट्रेस  करिश्मा कपूर और उनके पूर्व पति दिवंगत संजय कपूर का तलाक सालों पहले हो चुका है, लेकिन एक बार फिर इस पुराने मामले की फाइल सुप्रीम कोर्ट में खुलने जा रही हैं। इस बार वजह कोई पुराना झगड़ा नहीं, बल्कि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर की एक याचिका है। प्रिया ने करिश्मा और संजय के 2016 में हुए तलाक के पेपर्स मांगे हैं। यह पूरा मामला संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा हुआ है।

आखिर क्यों चाहिए प्रिया को तलाक के कागज? (Karisma Kapoor Angry On Priya Sachdev Demand Divorce Papers)

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की पीठ के सामने प्रिया कपूर ने दलील दी कि उन्हें करिश्मा और संजय के तलाक के दस्तावेजों की जरूरत है। उनका कहना है कि इन कागजों से यह साफ हो सकेगा कि संजय ने अपने बच्चों की परवरिश और खर्चों के लिए क्या वादे और व्यवस्थाएं की थीं।

वहीं दूसरी तरफ, करिश्मा कपूर ने इस पूरे मामले पर अपना गुस्सा जताया है। उनके वकील ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे ‘ओछी हरकत’ करार दिया है। उन्होंने इसे पूरी तरह ‘निजी’ और ‘बेबुनियाद’ बताते हुए कहा कि किसी तीसरे व्यक्ति को तलाक जैसे गोपनीय दस्तावेजों तक पहुंच नहीं दी जानी चाहिए। अदालत ने करिश्मा को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है।

Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur

करिश्मा कपूर की एक्स ननद ने दिया उनका साथ (Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur)

हैरानी की बात यह है कि इस कानूनी लड़ाई में संजय कपूर की अपनी बहन मंधिरा कपूर स्मिथ भी करिश्मा के समर्थन में खड़ी नजर आ रही हैं। मंधिरा ने प्रिया की इस हरकत को ‘मामले से ध्यान भटकाने वाली कोशिश’ बताया है। उन्होंने कहा, “तलाक एक गोपनीय मामला होता है, खासकर जब बच्चे शामिल हों। अगर मेरे भाई को ये बातें प्रिया से शेयर करनी होती, तो वे अपनी शादी के दौरान ही कर देते। यह सिर्फ उन दो लोगों का निजी मामला है।”

Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur

30 हजार करोड़ की संपत्ति और ‘फर्जी’ वसीयत का आरोप (Sunjay Kapur Propert Dispute)

इस विवाद की जड़ संजय कपूर की मौत के बाद सामने आई उनकी वसीयत है। पिछले साल जून में इंग्लैंड में पोलो खेलते समय संजय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद जो वसीयत सामने आई, उसमें लगभग पूरी संपत्ति प्रिया कपूर के नाम कर दी गई है।

Sunjay Kapur Propert Dispute

करिश्मा के बच्चे, समायरा और कियान कपूर, इस वसीयत को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दे चुके हैं। बच्चों का आरोप है कि यह वसीयत पूरी तरह ‘फर्जी और मनगढ़ंत’ है, जिसे उन्हें संपत्ति से बेदखल करने के लिए तैयार किया गया है। अब मामला देश की सबसे बड़ी अदालत में है, जहां अगले दो हफ्तों में करिश्मा कपूर का जवाब इस केस की दिशा तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *