अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश मैच बुलावायो में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। भारत ने 26 ओवर के बाद 3 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू क्रीज पर हैं। वैभव फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। वे अंडर-19 वर्ल्ड कप में 50 प्लस स्कोर करने वाले सबसे युवा (14 साल 296 दिन) बैटर बने हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के शाहिदुल्लाह कमाल (15 साल 19 दिन) को पीछे छोड़ा। वे यूथ वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले की लिस्ट में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। उन्होंने कोहली के 978 रन को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने यूथ वनडे में एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल। बांग्लादेश: अजीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), रिफत बेग, जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन।
अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत-बांग्लादेश के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया:वैभव सूर्यवंशी की हाफ सेंचुरी, यूथ वनडे में एक हजार रन पूरे; इंडिया 112/3


