गिरिडीह में बड़ा हादसा टला, ऑटो पुलिया से गिरी:अचानक सामने आए मवेशी को बचाने में हुआ हादसा, चालक सुरक्षित; वाहन क्षतिग्रस्त

गिरिडीह में बड़ा हादसा टला, ऑटो पुलिया से गिरी:अचानक सामने आए मवेशी को बचाने में हुआ हादसा, चालक सुरक्षित; वाहन क्षतिग्रस्त

गिरिडीह में तिसरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तीसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक स्थित चकलमुंडा मोड़ के पास एक इलेक्ट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब आठ फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में ऑटो चालक सुरक्षित बच गया। ऑटो में लदा सामान झाड़ियों में बिखर गया जानकारी के अनुसार, तिसरी निवासी दिलीप बर्णवाल अपनी इलेक्ट्रिक ऑटो में दुकान का सामान लोड कर खिजुरी की ओर जा रहे थे। पुलिया के पास अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित ऑटो गार्डवाल को पार करते हुए नीचे गड्ढे में स्थित एक पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद ऑटो में लदा सामान झाड़ियों में बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से बिखरे सामान को इकट्ठा कर दूसरी गाड़ी में लोड कराया गया। दुर्घटना में इलेक्ट्रिक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने और मवेशियों की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *