ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत,पीछे से गाड़ी टकराई:ट्रक चालक का शव केबिन में फंसा,4 लोग घायल भी हुए

ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत,पीछे से गाड़ी टकराई:ट्रक चालक का शव केबिन में फंसा,4 लोग घायल भी हुए

सीकर के सदर थाना इलाके में बीती देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक ट्रक के पीछे गाड़ी भी टकरा गई। घटना में एक ट्रक के ड्राइवर का शव केबिन में फंस गया। चार लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना रात को करीब 2:30 से 3 बजे के बीच की है। पुलिस को सूचना मिली कि पालवास चौराहे के पास सदाबहार होटल के नजदीक दो ट्रक और एक गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद हरियाणा नंबर के ट्रक में फंसे ड्राइवर के शव बाहर निकाला गया। इसके साथ ही राजस्थान नंबर के ट्रक ड्राइवर और गाड़ी में सवार तीन घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना में हरियाणा नंबर के ट्रक ड्राइवर विजय पूनिया (28) पुत्र पन्नालाल पूनिया निवासी भलाउ टीबा निवासी तारानगर चूरू की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर का ट्रक जयपुर से हिसार की तरफ जा रहा था। जिसने हिसार की तरफ से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। जिस ट्रक को विजय चला रहा था उसके पीछे एक गाड़ी भी थी। जैसे ही ट्रक की भिड़ंत हुई तो गाड़ी भी ट्रक से जा टकराई। ऐसे में गाड़ी में सवार तीन लोग भी घायल हो गए। प्राथमिक तौर पर पुलिस का मानना है कि विजय के ट्रक की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हुई। इस वजह से यह पूरा हादसा हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *