अररिया जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर विशेष लाइव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार ने जिले में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इस सत्र का मुख्य फोकस राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) पर रहा, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और सरकारी योजनाओं तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करना है।संतोष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। यह जन्म से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, प्रारंभिक पहचान और नि:शुल्क उपचार पर केंद्रित है। 30 से अधिक स्वास्थ्य स्थितियों की होगी स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत बच्चों में ‘4D’ पर विशेष कार्य किया जाता है। इसमें जन्मजात विकार (Defects at Birth) जैसे हृदय रोग और क्लेफ्ट लिप व पैलेट; पोषक तत्वों की कमी (Deficiencies) जैसे एनीमिया और कुपोषण; बचपन की बीमारियां (Diseases) जैसे डायरिया और निमोनिया तथा विकासात्मक विलंब एवं विकलांगता जैसे शारीरिक, मानसिक या दृष्टि व श्रवण विकास में देरी शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 30 से अधिक स्वास्थ्य स्थितियों की स्क्रीनिंग की जाती है। निशुल्क सुविधा कराई जाएगी उपलब्ध इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिनमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्स शामिल होते हैं। डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (DEIC) के माध्यम से चिन्हित बच्चों को उच्च स्तरीय जांच, उपचार और सर्जरी तक की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। आंगनवाड़ी, स्कूलों और सामुदायिक स्तर पर नियमित स्क्रीनिंग के जरिए समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जाता है, जिससे बच्चों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।लाइव सत्र के दौरान संतोष कुमार ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण और पोषण संबंधी कार्यक्रमों जैसी अन्य स्वास्थ्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों की नियमित जांच करवाएं और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क करें। यह लाइव कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में अररिया जिला प्रशासन का एक सराहनीय प्रयास है। अररिया जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर विशेष लाइव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार ने जिले में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इस सत्र का मुख्य फोकस राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) पर रहा, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और सरकारी योजनाओं तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करना है।संतोष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। यह जन्म से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, प्रारंभिक पहचान और नि:शुल्क उपचार पर केंद्रित है। 30 से अधिक स्वास्थ्य स्थितियों की होगी स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत बच्चों में ‘4D’ पर विशेष कार्य किया जाता है। इसमें जन्मजात विकार (Defects at Birth) जैसे हृदय रोग और क्लेफ्ट लिप व पैलेट; पोषक तत्वों की कमी (Deficiencies) जैसे एनीमिया और कुपोषण; बचपन की बीमारियां (Diseases) जैसे डायरिया और निमोनिया तथा विकासात्मक विलंब एवं विकलांगता जैसे शारीरिक, मानसिक या दृष्टि व श्रवण विकास में देरी शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 30 से अधिक स्वास्थ्य स्थितियों की स्क्रीनिंग की जाती है। निशुल्क सुविधा कराई जाएगी उपलब्ध इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिनमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्स शामिल होते हैं। डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (DEIC) के माध्यम से चिन्हित बच्चों को उच्च स्तरीय जांच, उपचार और सर्जरी तक की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। आंगनवाड़ी, स्कूलों और सामुदायिक स्तर पर नियमित स्क्रीनिंग के जरिए समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जाता है, जिससे बच्चों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।लाइव सत्र के दौरान संतोष कुमार ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण और पोषण संबंधी कार्यक्रमों जैसी अन्य स्वास्थ्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों की नियमित जांच करवाएं और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क करें। यह लाइव कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में अररिया जिला प्रशासन का एक सराहनीय प्रयास है।


