पटना में मृतक छात्रा के परिजनों से मिले सांसद अखिलेश:पुलिस-प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप लगाया, उच्चस्तरीय जांच की मांग

पटना में मृतक छात्रा के परिजनों से मिले सांसद अखिलेश:पुलिस-प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप लगाया, उच्चस्तरीय जांच की मांग

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में शनिवार को राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने मृतक का परिजनों से उनके गांव शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतियाम गांव पहुंचकर मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिाय। सांसद ने पीड़ित परिवार से क्या कहा परिजनों से बातचीत के बाद सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि छात्रा के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय दिलाने के लिए हर लोकतांत्रिक रास्ता अपनाया जाएगा, जिसमें अदालत जाना, मुख्यमंत्री से मुलाकात करना और सड़क पर उतरकर आंदोलन करना भी शामिल है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को पुलिस और प्रशासन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। परिजनों ने बताया कि स्थानीय थानेदार उन्हें धमका रहे हैं और केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। सांसद ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। परिवार को सुरक्षा दिलाने की बात अखिलेश प्रसाद सिंह ने छात्रा की मां को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे। इसका उद्देश्य परिवार को सुरक्षा प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। सबूत मिटाने के आरोप में हॉस्टल संचालक गिरफ्तार बता दें कि छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी। गंभीर स्थिति में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभ में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन परिजनों ने बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। सबूत मिटाने के आरोप में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया गया । पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में शनिवार को राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने मृतक का परिजनों से उनके गांव शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतियाम गांव पहुंचकर मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिाय। सांसद ने पीड़ित परिवार से क्या कहा परिजनों से बातचीत के बाद सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि छात्रा के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय दिलाने के लिए हर लोकतांत्रिक रास्ता अपनाया जाएगा, जिसमें अदालत जाना, मुख्यमंत्री से मुलाकात करना और सड़क पर उतरकर आंदोलन करना भी शामिल है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को पुलिस और प्रशासन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। परिजनों ने बताया कि स्थानीय थानेदार उन्हें धमका रहे हैं और केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। सांसद ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। परिवार को सुरक्षा दिलाने की बात अखिलेश प्रसाद सिंह ने छात्रा की मां को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे। इसका उद्देश्य परिवार को सुरक्षा प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। सबूत मिटाने के आरोप में हॉस्टल संचालक गिरफ्तार बता दें कि छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी। गंभीर स्थिति में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभ में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन परिजनों ने बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। सबूत मिटाने के आरोप में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया गया ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *