जमुई में ग्राम सभा में हंगामा:पुस्तकालय निर्माण पर बहस के बाद मुखिया से धक्का-मुक्की, पंचायत व्यवस्था की मर्यादा पर सवाल

जमुई में ग्राम सभा में हंगामा:पुस्तकालय निर्माण पर बहस के बाद मुखिया से धक्का-मुक्की, पंचायत व्यवस्था की मर्यादा पर सवाल

जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत पाड़ों पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ग्राम सभा के दौरान हंगामा हो गया। पुस्तकालय निर्माण पर बहस के बीच मुखिया अमित कुमार निराला के साथ धक्का-मुक्की हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम विकास शिविर के तहत पंचायत सरकार भवन में यह ग्राम सभा आयोजित की गई थी। बैठक में ग्रामीणों ने बहिरा मंगलटोली, वार्ड संख्या 12 में प्रस्तावित पुस्तकालय को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि पुस्तकालय योजना की घोषणा के बावजूद अब तक पुस्तकों की खरीद नहीं हुई है। बात धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई
इसी दौरान, बैठक में मौजूद एक युवक ने मुखिया अमित कुमार निराला का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मुखिया द्वारा वीडियो बनाने से मना करने पर युवक भड़क गया, जिससे बात धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना से पंचायत सरकार भवन में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राम सभा की मर्यादा पर सवाल उठ रहे
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत व्यवस्था और ग्राम सभा की मर्यादा पर सवाल उठ रहे हैं। मुखिया अमित कुमार निराला ने बताया कि पंचायत भवन के पुस्तकालय के लिए पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया जैम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने पाड़ों बाजार निवासी मिट्ठू साह पर ग्राम सभा के दौरान हाथापाई का आरोप लगाया और कहा कि वे इस संबंध में प्रखंड पदाधिकारी को लिखित शिकायत देने की तैयारी कर रहे हैं। इस घटना पर मुखिया संघ ने भी नाराजगी व्यक्त की है। मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष और कटौना पंचायत के मुखिया कपिलदेव प्रसाद ने कहा कि ग्राम सभा लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने जोर दिया कि यदि जनप्रतिनिधियों को ऐसी बैठकों में असुरक्षित महसूस कराया जाएगा, तो जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद संभव नहीं होगा। उन्होंने इस घटना को पंचायत तंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला बताया। जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत पाड़ों पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ग्राम सभा के दौरान हंगामा हो गया। पुस्तकालय निर्माण पर बहस के बीच मुखिया अमित कुमार निराला के साथ धक्का-मुक्की हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम विकास शिविर के तहत पंचायत सरकार भवन में यह ग्राम सभा आयोजित की गई थी। बैठक में ग्रामीणों ने बहिरा मंगलटोली, वार्ड संख्या 12 में प्रस्तावित पुस्तकालय को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि पुस्तकालय योजना की घोषणा के बावजूद अब तक पुस्तकों की खरीद नहीं हुई है। बात धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई
इसी दौरान, बैठक में मौजूद एक युवक ने मुखिया अमित कुमार निराला का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मुखिया द्वारा वीडियो बनाने से मना करने पर युवक भड़क गया, जिससे बात धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना से पंचायत सरकार भवन में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राम सभा की मर्यादा पर सवाल उठ रहे
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत व्यवस्था और ग्राम सभा की मर्यादा पर सवाल उठ रहे हैं। मुखिया अमित कुमार निराला ने बताया कि पंचायत भवन के पुस्तकालय के लिए पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया जैम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने पाड़ों बाजार निवासी मिट्ठू साह पर ग्राम सभा के दौरान हाथापाई का आरोप लगाया और कहा कि वे इस संबंध में प्रखंड पदाधिकारी को लिखित शिकायत देने की तैयारी कर रहे हैं। इस घटना पर मुखिया संघ ने भी नाराजगी व्यक्त की है। मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष और कटौना पंचायत के मुखिया कपिलदेव प्रसाद ने कहा कि ग्राम सभा लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने जोर दिया कि यदि जनप्रतिनिधियों को ऐसी बैठकों में असुरक्षित महसूस कराया जाएगा, तो जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद संभव नहीं होगा। उन्होंने इस घटना को पंचायत तंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *