गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र से चार स्कूली छात्राएं लापता हो गई हैं। शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से कुछ पता नहीं चला है। इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिजनों के अनुसार, चारों आपस में अच्छी दोस्त हैं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। आसपास के गांव और रिश्तेदारों के यहां खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर थाना पहुंचे। पुलिस की ओर से लापता छात्राओं से संबंधित पोस्टर भी जारी किए गए हैं। जिसमें संपर्क नंबर 9934047237 दिया गया है, ताकि किसी भी जानकारी मिलने पर सूचित किया जा सके। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि एक साथ चार छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। संभावित जहों पर तलाश की जा रही है। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामला का खुलासा कर दिया जाएगा। गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र से चार स्कूली छात्राएं लापता हो गई हैं। शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से कुछ पता नहीं चला है। इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिजनों के अनुसार, चारों आपस में अच्छी दोस्त हैं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। आसपास के गांव और रिश्तेदारों के यहां खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर थाना पहुंचे। पुलिस की ओर से लापता छात्राओं से संबंधित पोस्टर भी जारी किए गए हैं। जिसमें संपर्क नंबर 9934047237 दिया गया है, ताकि किसी भी जानकारी मिलने पर सूचित किया जा सके। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि एक साथ चार छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। संभावित जहों पर तलाश की जा रही है। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामला का खुलासा कर दिया जाएगा।


