मोतिहारी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर अमीर खां टोला के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई में जुट गई। युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रक्सौल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की रात हुआ था। घर का इकलौता बेटा था युवक मृतक की पहचान नगर के वार्ड संख्या 8 निवासी अजय प्रसाद के 20 वर्षीय बेटा उत्सव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उत्सव कुमार घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। सुगौली थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। मोतिहारी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर अमीर खां टोला के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई में जुट गई। युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रक्सौल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की रात हुआ था। घर का इकलौता बेटा था युवक मृतक की पहचान नगर के वार्ड संख्या 8 निवासी अजय प्रसाद के 20 वर्षीय बेटा उत्सव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उत्सव कुमार घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। सुगौली थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।


