युवक पर 3 राउंड फायरिंग, हाथ में लगी 2 गोली:सीवान में 2 धुर जमीन को लेकर विवाद, शौच के लिए जाने के दौरान हादसा

युवक पर 3 राउंड फायरिंग, हाथ में लगी 2 गोली:सीवान में 2 धुर जमीन को लेकर विवाद, शौच के लिए जाने के दौरान हादसा

सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णपुरा गांव में जमीन विवाद ने शनिवार की सुबह खूनी रूप ले लिया। महज दो धुर जमीन के झगड़े में प्रतिद्वंद्वियों ने शौच के लिए जा रहे एक युवक पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। हालांकि उसके हाथ में दो गोलियां लगीं जबकि एक गोली पैर को छूकर निकल गई। घटना के बाद घायल युवक किसी तरह भागते हुए घर पहुंचा और परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे तत्काल सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। 2 धुर जमीन को लेकर विवाद घायल युवक की पहचान कर्णपुरा निवासी ब्रह्मा चौधरी के 20 वर्षीय बेटा मनीष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार हमलावरों द्वारा जानबूझकर घात लगाकर हमला किया गया। घायल के भाई ने बताया कि घर के पास स्थित दो धुर जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद को शांत कराने और सीमा निर्धारण के लिए शुक्रवार को प्रशासन द्वारा अमीन से नापी कराई गई थी। इसके बाद से ही प्रतिद्वंद्वी पक्ष में नाराजगी बढ़ी हुई थी। युवक पर 3 राउंड चलाई गई गोलियां परिवार का आरोप है कि इसी विवाद की कड़वाहट में शनिवार की सुबह मनीष जब घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए निकला, तभी घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, लेकिन युवक किसी तरह खुद को बचाते हुए वहां से भाग निकलने में सफल रहा। घायल अवस्था में वह घर पहुंचा, जहां परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मिहिर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है, उसी विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि विवादित भूमि पर स्थायी समाधान निकालकर माहौल को शांत किया जाए, ताकि गांव में और किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णपुरा गांव में जमीन विवाद ने शनिवार की सुबह खूनी रूप ले लिया। महज दो धुर जमीन के झगड़े में प्रतिद्वंद्वियों ने शौच के लिए जा रहे एक युवक पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। हालांकि उसके हाथ में दो गोलियां लगीं जबकि एक गोली पैर को छूकर निकल गई। घटना के बाद घायल युवक किसी तरह भागते हुए घर पहुंचा और परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे तत्काल सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। 2 धुर जमीन को लेकर विवाद घायल युवक की पहचान कर्णपुरा निवासी ब्रह्मा चौधरी के 20 वर्षीय बेटा मनीष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार हमलावरों द्वारा जानबूझकर घात लगाकर हमला किया गया। घायल के भाई ने बताया कि घर के पास स्थित दो धुर जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद को शांत कराने और सीमा निर्धारण के लिए शुक्रवार को प्रशासन द्वारा अमीन से नापी कराई गई थी। इसके बाद से ही प्रतिद्वंद्वी पक्ष में नाराजगी बढ़ी हुई थी। युवक पर 3 राउंड चलाई गई गोलियां परिवार का आरोप है कि इसी विवाद की कड़वाहट में शनिवार की सुबह मनीष जब घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए निकला, तभी घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, लेकिन युवक किसी तरह खुद को बचाते हुए वहां से भाग निकलने में सफल रहा। घायल अवस्था में वह घर पहुंचा, जहां परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मिहिर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है, उसी विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि विवादित भूमि पर स्थायी समाधान निकालकर माहौल को शांत किया जाए, ताकि गांव में और किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *