भागलपुर के बेलसीरा गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर शुक्रवार देर रात हिंसक झड़प हुई। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के गांव में घुसकर दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। आरोप है कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी निशाना बनाया गया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना कजरैली थाना क्षेत्र की है। लड़की फोन करने से मना करने पर धमकी देती थी जानकारी के अनुसार हरिजन टोला के निजी कोचिंग संचालक मनीष कुमार और एक लड़की की फोन पर बात होती थी। इस बात से लड़की के परिजन नाराज थे। लड़के के गांव में घुसकर जमकर हंगामा किया। मनीष के भाई रवि कुमार ने बताया कि घर में खाना खाकर बैठे थे। तभी कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। अपनी भाभी और बच्चों को किसी तरह छत पर ले जाकर जान बचाई। मनीष पर बात करने का लड़की दबाव बनाती थी। मना करने पर आत्मघाती कदम उठाने की धमकी देती थी। ग्रामीण राजेश दास ने बताया कि उनके घर पर तिलक उत्सव के लिए मेहमान आए हुए थे। मेहमानों की खातिरदारी में लगे थे, तभी हमलावर आए और मेहमानों सहित घर की महिलाओं, पुरुषों के साथ मारपीट करने लगे। हमलावरों के पास हथियार, लाठी-डंडे और चाकू थे। लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई वहीं, इस संबंध में कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। लड़की से बातचीत करने को लेकर एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के गांव मे घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर के बेलसीरा गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर शुक्रवार देर रात हिंसक झड़प हुई। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के गांव में घुसकर दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। आरोप है कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी निशाना बनाया गया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना कजरैली थाना क्षेत्र की है। लड़की फोन करने से मना करने पर धमकी देती थी जानकारी के अनुसार हरिजन टोला के निजी कोचिंग संचालक मनीष कुमार और एक लड़की की फोन पर बात होती थी। इस बात से लड़की के परिजन नाराज थे। लड़के के गांव में घुसकर जमकर हंगामा किया। मनीष के भाई रवि कुमार ने बताया कि घर में खाना खाकर बैठे थे। तभी कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। अपनी भाभी और बच्चों को किसी तरह छत पर ले जाकर जान बचाई। मनीष पर बात करने का लड़की दबाव बनाती थी। मना करने पर आत्मघाती कदम उठाने की धमकी देती थी। ग्रामीण राजेश दास ने बताया कि उनके घर पर तिलक उत्सव के लिए मेहमान आए हुए थे। मेहमानों की खातिरदारी में लगे थे, तभी हमलावर आए और मेहमानों सहित घर की महिलाओं, पुरुषों के साथ मारपीट करने लगे। हमलावरों के पास हथियार, लाठी-डंडे और चाकू थे। लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई वहीं, इस संबंध में कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। लड़की से बातचीत करने को लेकर एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के गांव मे घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


