शाहजहांपुर में चार वाहन टकराए, दो की मौत:घने कोहरे के कारण हादसा, दो लोग घायल, मरने वालों की शिनाख्त नहीं

शाहजहांपुर में चार वाहन टकराए, दो की मौत:घने कोहरे के कारण हादसा, दो लोग घायल, मरने वालों की शिनाख्त नहीं

शाहजहांपुर में घने कोहरे के कारण चार वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों की पहचान करने और घायलों को अस्पताल भेजने का प्रयास कर रही है। यह घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे कटरा थाना क्षेत्र के खैरपुर चौराहे के पास हुई। बताया जा रहा है कि पहले दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर के बाद ट्रकों के मामूली रूप से घायल चालक और कंडक्टर सड़क पर उतरकर वाहनों को देखने लगे। पहले हादसे की दो तस्वीरें देखिए… इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टैंकर ने सड़क पर खड़े ट्रकों को टक्कर मार दी और सड़क पर खड़े लोगों को कुचल दिया। इसके बाद एक चौथे टैंकर ने भी इन तीनों वाहनों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो लोगों की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मरने वालों में ट्रक चालक-कंडक्टर हैं या टैंकर चालक। पुलिस मृतकों की पहचान के लिए उनके कपड़ों की तलाशी ले रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घने कोहरे के कारण पहले दो ट्रकों की टक्कर हुई, जिसके बाद पीछे से दो टैंकर उनसे टकरा गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने का काम शुरू कर दिया है ताकि यातायात सामान्य हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *