नालंदा में इंटर के छात्र अंशु कुमार(23) की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल पिता और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंशु का शव प्लास्टिक के बोरे में शव मिला था। आरोपियों की पहचान कोयल बिगहा निवासी सवेरा कुमार और उसके पिता सुबोध कुमार उर्फ कारू पासवान के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में मामला पैसे के लेनदेन का लग रहा था, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद लव ट्राएंगल की बात सामने आई। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए अंशु हत्याकांड की पूरी कहानी… सवेरा की एक्स दो दिल दे बैठा था अंशु सवेरा का काजल नाम की लड़की से 3 साल से अफेयर था। किसी बात को लेकर दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लड़की अंशु के दोस्त की बहन थी। ब्रेकअप के बाद उस लड़की की नजदीकी अंशु से बढ़ गई, जिससे सवेरा नाराज था। इसी बात को लेकर करीब 4-5 पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 12 जनवरी को सवेरा ने अंशु को फोन कर थरथरी बाजार स्थित अपने बंद पड़े घर पर बुलाया। शाम करीब 3 बजे पिता और बेटे ने पहले अंशु का गला दबाया। जब उन्हें लगा कि वह अभी जिंदा है, तो उन्होंने कुदाल से सिर पर वार किया। फिर हेक्सा ब्लेड-धारदार हथियार (हसुली) से उसकी गर्दन रेत दी। इसके बाद शव को बोरे में पैक कर देर रात खेत में फेंक दिया। बार-बार बयान बदल रहा था पिता वारदात के बाद आरोपी सवेरा अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने जब उसके पिता सुबोध से पूछताछ की, तो वह बार-बार बयान बदल रहा था। जिससे पुलिस का शक गहरा गया। तकनीकी साक्ष्य और कड़ाई से पूछताछ के बाद जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुदाल, धारदार हथियार और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। रविवार दोपहर 3 बजे घर से निकला था शव मिलने के बाद मृतक के चाचा मुरारी प्रसाद ने बताया था कि रविवार दोपहर 3 बजे अंशु घर से निकला था। इसके बाद से 4-5 बजे के करीब उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। शाम को जब 5 बजे तक अंशु घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद डायल 112 पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस घर पहुंची और अंशु के बारे में जानकारी लेने के बाद उसकी तस्वीर भी ली। सुबह करीब 10 बजे बाजार के पास खेत से मिली लाश सोमवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के लोग फिर थाना पहुंचे और अंशु के बारे में जानकारी ली। करीब एक घंटे बाद यानी सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि थरथरी बाजार के रहने वाले दुखी केवट के घर के पीछे से खेत में एक बंद बोरा मिला है, जिसमें खून लगा है। पुलिस टीम परिवार के साथ मौके पर पहुंची और बोरा खोलकर देखी तो उसके अंदर अंशु का शव पड़ा हुआ था। जिसका गला रेत हत्या किया हुआ था। अंशु अपने 2 भाई और 2 बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता किसान हैं। नालंदा में इंटर के छात्र अंशु कुमार(23) की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल पिता और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंशु का शव प्लास्टिक के बोरे में शव मिला था। आरोपियों की पहचान कोयल बिगहा निवासी सवेरा कुमार और उसके पिता सुबोध कुमार उर्फ कारू पासवान के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में मामला पैसे के लेनदेन का लग रहा था, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद लव ट्राएंगल की बात सामने आई। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए अंशु हत्याकांड की पूरी कहानी… सवेरा की एक्स दो दिल दे बैठा था अंशु सवेरा का काजल नाम की लड़की से 3 साल से अफेयर था। किसी बात को लेकर दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लड़की अंशु के दोस्त की बहन थी। ब्रेकअप के बाद उस लड़की की नजदीकी अंशु से बढ़ गई, जिससे सवेरा नाराज था। इसी बात को लेकर करीब 4-5 पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 12 जनवरी को सवेरा ने अंशु को फोन कर थरथरी बाजार स्थित अपने बंद पड़े घर पर बुलाया। शाम करीब 3 बजे पिता और बेटे ने पहले अंशु का गला दबाया। जब उन्हें लगा कि वह अभी जिंदा है, तो उन्होंने कुदाल से सिर पर वार किया। फिर हेक्सा ब्लेड-धारदार हथियार (हसुली) से उसकी गर्दन रेत दी। इसके बाद शव को बोरे में पैक कर देर रात खेत में फेंक दिया। बार-बार बयान बदल रहा था पिता वारदात के बाद आरोपी सवेरा अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने जब उसके पिता सुबोध से पूछताछ की, तो वह बार-बार बयान बदल रहा था। जिससे पुलिस का शक गहरा गया। तकनीकी साक्ष्य और कड़ाई से पूछताछ के बाद जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुदाल, धारदार हथियार और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। रविवार दोपहर 3 बजे घर से निकला था शव मिलने के बाद मृतक के चाचा मुरारी प्रसाद ने बताया था कि रविवार दोपहर 3 बजे अंशु घर से निकला था। इसके बाद से 4-5 बजे के करीब उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। शाम को जब 5 बजे तक अंशु घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद डायल 112 पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस घर पहुंची और अंशु के बारे में जानकारी लेने के बाद उसकी तस्वीर भी ली। सुबह करीब 10 बजे बाजार के पास खेत से मिली लाश सोमवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के लोग फिर थाना पहुंचे और अंशु के बारे में जानकारी ली। करीब एक घंटे बाद यानी सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि थरथरी बाजार के रहने वाले दुखी केवट के घर के पीछे से खेत में एक बंद बोरा मिला है, जिसमें खून लगा है। पुलिस टीम परिवार के साथ मौके पर पहुंची और बोरा खोलकर देखी तो उसके अंदर अंशु का शव पड़ा हुआ था। जिसका गला रेत हत्या किया हुआ था। अंशु अपने 2 भाई और 2 बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता किसान हैं।


