नालंदा में बेटे के सामने मां की हत्या:ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला, गांव से 3 KM दूर मिला शव; कुछ दिन पहले अश्लील वीडियो वायरल हुआ था

नालंदा में बेटे के सामने मां की हत्या:ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला, गांव से 3 KM दूर मिला शव; कुछ दिन पहले अश्लील वीडियो वायरल हुआ था

नालंदा के भखरी गांव में गुरुवार की शाम एक महिला की उसके बेटे के सामने ही निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सीमा देवी(32) को ईंट-पत्थर से इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिग बेटा रौशन कुमार मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में बंद कर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर घोघरा खंधा इलाके में मुकेश कुमार के गेहूं के खेत में फेंक दिया था। डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने शुक्रवार को शव को बरामद किया। गांव में चर्चा है कि अवैध संबंध को लेकर हत्या की गई है। पारिवारिक विवाद में वारदात मृतका सीमा देवी के पति रूदल राम अपने तीन भाइयों के साथ दिल्ली में रहते हैं। सीमा को प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए दिल्ली से गांव भेजा गया था। करीब एक साल बाद 14 जनवरी को अपने बड़े बेटे रौशन के साथ ससुराल पहुंची थी। बहन लाक्षो देवी ने बताया कि रौशन ने घटना के तुरंत बाद नाना के मोबाइल पर कॉल कर पूरी बात बताई थी। रौशन ने बताया कि पाटीदार बिंदु, झुकनी, सोनू, नीरज और चंदन ने मिलकर उसकी मां को पकड़ लिया और ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी है। डर से वह वहां से भाग गया। छिपकर उसने फोन किया है। ससुराल पक्ष के चचेरे रिश्तेदारों के साथ पांच कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सीमा देवी की हत्या की गई है। पहले पति की मौत हो गई थी जानकारी के अनुसार, सीमा देवी के पहले पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। उसके बाद उसने रूदल राम से शादी की थी। पहले पति से एक बेटा और बेटी है। दूसरे पति से दो बेटे हैं। कुछ दिन पहले मृतका का एक अश्लील वीडियो गांव के व्यक्ति के साथ वायरल हुआ था। जिसके बाद गांव में विवाद की स्थिति बनी थी। कुछ ग्रामीण इसे भी हत्या का एक संभावित कारण बता रहे हैं। पुलिस जांच में कई पहलू डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बच्चे ने पूरी घटना देखी है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। परिवार में पहले से विवाद चला आ रहा है। हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं। नालंदा के भखरी गांव में गुरुवार की शाम एक महिला की उसके बेटे के सामने ही निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सीमा देवी(32) को ईंट-पत्थर से इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिग बेटा रौशन कुमार मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में बंद कर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर घोघरा खंधा इलाके में मुकेश कुमार के गेहूं के खेत में फेंक दिया था। डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने शुक्रवार को शव को बरामद किया। गांव में चर्चा है कि अवैध संबंध को लेकर हत्या की गई है। पारिवारिक विवाद में वारदात मृतका सीमा देवी के पति रूदल राम अपने तीन भाइयों के साथ दिल्ली में रहते हैं। सीमा को प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए दिल्ली से गांव भेजा गया था। करीब एक साल बाद 14 जनवरी को अपने बड़े बेटे रौशन के साथ ससुराल पहुंची थी। बहन लाक्षो देवी ने बताया कि रौशन ने घटना के तुरंत बाद नाना के मोबाइल पर कॉल कर पूरी बात बताई थी। रौशन ने बताया कि पाटीदार बिंदु, झुकनी, सोनू, नीरज और चंदन ने मिलकर उसकी मां को पकड़ लिया और ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी है। डर से वह वहां से भाग गया। छिपकर उसने फोन किया है। ससुराल पक्ष के चचेरे रिश्तेदारों के साथ पांच कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सीमा देवी की हत्या की गई है। पहले पति की मौत हो गई थी जानकारी के अनुसार, सीमा देवी के पहले पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। उसके बाद उसने रूदल राम से शादी की थी। पहले पति से एक बेटा और बेटी है। दूसरे पति से दो बेटे हैं। कुछ दिन पहले मृतका का एक अश्लील वीडियो गांव के व्यक्ति के साथ वायरल हुआ था। जिसके बाद गांव में विवाद की स्थिति बनी थी। कुछ ग्रामीण इसे भी हत्या का एक संभावित कारण बता रहे हैं। पुलिस जांच में कई पहलू डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बच्चे ने पूरी घटना देखी है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। परिवार में पहले से विवाद चला आ रहा है। हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *