समस्तीपुर में गौ-तस्करी का मामला सामने आया है। बजरंग दल की सूचना पर तीन ट्रकों से 80 गाय और बछड़ा बरामद हुआ है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सभी को हसनपुर और रोसड़ा के अलग-अलग गौशाला में रखा गया है। मौके से एक ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लिया गया है। जबकि दो अन्य गाड़ियों के ड्राइवर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के अलग-अलग गांवों से मवेशियों को इकट्ठा कर अररिया ले जाया जा रहा था। जहां से बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी। बजरंग दल के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली। सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना समस्तीपुर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मालीपुर गांव के पास सभी को पकड़ा। लोगों ने जमकर किया हंगामा गाय बांग्लादेश भेजे जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि भोजन-पानी के अभाव में मवेशियों की मौत हो सकती है। इसलिए इन गायों को या तो गौशाला में शिफ्ट किया जाए या आम लोगों के बीच बांट दिया जाए। हंगामे की सूचना पर रोसड़ा के डीएसपी संजय कुमार सिन्हा पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बार-बार बयान बदलता रहा हिरासत में लिए गए ड्राइवर और खलासी, बार-बार अपना बयान बदल रहा था। पूछताछ में पुलिस को बताया कि वैशाली जिले से लेकर आ रहे हैं। अररिया में डिलीवरी होनी थी। इसके आगे की जानकारी नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अररिया के बाद इन गायों को बांग्लादेश के खटालों में भेजने की तैयारी थी। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस इस संबंध डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि बजरंग दल की सूचना पर 67 गाय और 13 बछड़ों को जब्त किया गया है। जिन्हें हसनपुर और रोसड़ा के गौशाला में रखा गया है। अगर खरीदार सामने आते हैं तो गाय उन्हें सौंप दी जाएगी, नहीं तो गौशाला में रखा जाएगा। पशु तस्करी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। समस्तीपुर में गौ-तस्करी का मामला सामने आया है। बजरंग दल की सूचना पर तीन ट्रकों से 80 गाय और बछड़ा बरामद हुआ है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सभी को हसनपुर और रोसड़ा के अलग-अलग गौशाला में रखा गया है। मौके से एक ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लिया गया है। जबकि दो अन्य गाड़ियों के ड्राइवर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के अलग-अलग गांवों से मवेशियों को इकट्ठा कर अररिया ले जाया जा रहा था। जहां से बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी। बजरंग दल के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली। सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना समस्तीपुर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मालीपुर गांव के पास सभी को पकड़ा। लोगों ने जमकर किया हंगामा गाय बांग्लादेश भेजे जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि भोजन-पानी के अभाव में मवेशियों की मौत हो सकती है। इसलिए इन गायों को या तो गौशाला में शिफ्ट किया जाए या आम लोगों के बीच बांट दिया जाए। हंगामे की सूचना पर रोसड़ा के डीएसपी संजय कुमार सिन्हा पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बार-बार बयान बदलता रहा हिरासत में लिए गए ड्राइवर और खलासी, बार-बार अपना बयान बदल रहा था। पूछताछ में पुलिस को बताया कि वैशाली जिले से लेकर आ रहे हैं। अररिया में डिलीवरी होनी थी। इसके आगे की जानकारी नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अररिया के बाद इन गायों को बांग्लादेश के खटालों में भेजने की तैयारी थी। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस इस संबंध डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि बजरंग दल की सूचना पर 67 गाय और 13 बछड़ों को जब्त किया गया है। जिन्हें हसनपुर और रोसड़ा के गौशाला में रखा गया है। अगर खरीदार सामने आते हैं तो गाय उन्हें सौंप दी जाएगी, नहीं तो गौशाला में रखा जाएगा। पशु तस्करी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


