सिरसा किलोमीटर स्कीम के बस ड्राइवर को किया ब्लैकलिस्ट:कंपनी से मांगा स्पष्टीकरण, चौपटा में बस पलटने मामले में ड्राइवर सस्पेंड

सिरसा किलोमीटर स्कीम के बस ड्राइवर को किया ब्लैकलिस्ट:कंपनी से मांगा स्पष्टीकरण, चौपटा में बस पलटने मामले में ड्राइवर सस्पेंड

सिरसा में किलोमीटर स्कीम बस मामले में बस ड्राइवर को रोडवेज प्रशासन ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब आगे से ये ड्राइवर रोडवेज में किलोमीटर स्कीम की बस नहीं चला सकेगा। इसके अलावा रोडवेज प्रशासन ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। कंडक्टर की भूमिका पर भी सवाल है, क्योंकि कंडक्टर ने पहले ध्यान नहीं दिया और बस नहीं रोकी। ये सवारियों की जान के साथ बड़ा जोखिम था। वहीं, चौपटा में रोडवेज पिंक मिनी बस पलटने के वाले मामले में ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है। यह पिंक मिनी बस सिरसा से कुतियाना गांव जा रही थी। गुडियाखेड़ा गांव से निकलने के बाद ढुकड़ा पहुंचने से पहले ये हादसा हो गया था। ड्राइवर ने निजी वाहन को साइड देने के चक्कर में बस को सड़क से नीचे उतार दी, जिससे किनारों पर लगी रेतीली मिट्‌टी में आगे के टायर धंस गया। तभी बस नीचे पलट गई थी। इसके अलावा हुमायूंखेड़ा में बस का एक्सीडेंट मामले में ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है। ड्राइवर एचकेआरएन के तहत कार्यरत है और धुंध के चलते बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार हुमांयूखेड़ा निवासी युवक की मौत हो गई थी, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। ड्राइवर शराब के नशे में ऐलनाबाद जाने के बजाय ले गया डबवाली रोड यात्रियों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 8 बजे किलोमीटर स्कीम बस का ड्राइवर ऐलनाबाद जाने के बजाय सुर्खाब चौक से डबवाली रोड की ओर ले गया और बस को टेढी-मेढी चला रहा था और न ही मेन स्टॉपेज पर बस रोकी। इस पर यात्रियों को ड्राइवर पर शराब पीने का शक हो गया और बस को रूकवा ली। कई देर हंगामा हुआ। सूचना पर रोडवेज अधिकारियों ने दूसरे ड्राइवर को भेजा और बस को ऐलनाबाद भिजवाया गया। यह बस ऐलनाबाद से अल सुबह चंडीगढ के लिए चलती है और रात्रि को ऐलनाबाद में ठहराव होता है। दो कंडक्टर-ड्राइवर पहले से सस्पेंड इससे पहले चौपटा में बस रोड से नीचे उतारने के मामले में ड्राइवर व कंडक्टर को सस्पेंड किया था। बस में सवार कंडक्टर और ड्राइवर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और कई देर से चल रहा था। दोनों राजस्थान के बीकानेर से आ रहे थे। असरासर शहर से निकलते ही बस स्टैंड पर सवारी उतारने को लेकर विवाद होना शुरू हुआ था। वे झगड़ते-झगड़ते वहां से चौपटा आ गए। चौपटा बस स्टैंड पर भी झगड़ा हुआ।
यहां से सिरसा जाते समय रास्ते में फिर झगड़ा शुरू हो गया और बस रोड से नीचे उतर गई। चूंकि, बस में सवारी नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ड्राइवर को किया ब्लैकलिस्ट सिरसा रोडवेज जीएम अनीत कुमार का कहना है कि किलोमीटर स्कीम बस के ड्राइवर को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अब वह लीज की बस नहीं चला सकेगा। इस बारे में कंपनी से भी जवाब मांगा गया है। चौपटा में बस पलटने के मामले में ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *