मऊ में घना कोहरा और गलन, विजिबिलिटी बेहद कम:न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, AQI 143, 6 किलोमीटर प्रति घंटे चल रहीं सर्द हवाएं

मऊ में घना कोहरा और गलन, विजिबिलिटी बेहद कम:न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, AQI 143, 6 किलोमीटर प्रति घंटे चल रहीं सर्द हवाएं

मऊ जिले में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई दिनों की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ली है और तेज गलन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। 3 तस्वीरें देखिए… एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 143 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। हालांकि, घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और गाड़ियां इंडिकेटर व हेडलाइट के सहारे चल रही हैं। वहीं कोहरे और गलन के वजह से अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *