पटना के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। यह घटना गंजपर स्थित डगरपर के नजदीक एसएच 106 पर हुई, जब एक ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। बाइक पर सवार उसका दोस्त मुन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पटना से ड्यूटी कर लौट रहा था घर युवक की पहचान 25 वर्षीय सूरज कुमार के तौर पर हुई है, जो अथमलगोला थाना क्षेत्र के लालू चौक कमरापर गांव का निवासी था। वह अपने साथी मुन्ना कुमार के साथ पटना से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गंजपर गांव स्थित डगरपर के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मुन्ना कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। निजी कंपनी में नौकरी करता था मृतक परिजनों ने बताया कि सूरज पटना में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह आमतौर पर प्रतिदिन ट्रेन से पटना आता-जाता था, लेकिन घटना वाले दिन वह बाइक से पटना गया था। हादसे में युवक का सिर बुरी तरह कुचला गया। पटना के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। यह घटना गंजपर स्थित डगरपर के नजदीक एसएच 106 पर हुई, जब एक ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। बाइक पर सवार उसका दोस्त मुन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पटना से ड्यूटी कर लौट रहा था घर युवक की पहचान 25 वर्षीय सूरज कुमार के तौर पर हुई है, जो अथमलगोला थाना क्षेत्र के लालू चौक कमरापर गांव का निवासी था। वह अपने साथी मुन्ना कुमार के साथ पटना से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गंजपर गांव स्थित डगरपर के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मुन्ना कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। निजी कंपनी में नौकरी करता था मृतक परिजनों ने बताया कि सूरज पटना में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह आमतौर पर प्रतिदिन ट्रेन से पटना आता-जाता था, लेकिन घटना वाले दिन वह बाइक से पटना गया था। हादसे में युवक का सिर बुरी तरह कुचला गया।


