गोपालगंज में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दोनों दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र में धरिक्षण गांव के रौता पुल के पास हुई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के में गांव निवासी 26 वर्षीय आकाश कुशवाहा और उसी गांव के 17 वर्षीय पंकज पासवान के रूप में हुई है। आकाश स्वर्गीय बाबू नंद कुशवाहा के इकलौते बेटे थे, जबकि पंकज उमाशंकर पासवान के पुत्र थे। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवकों के ऊपर से गुजर गई ट्रक की पहिया आकाश कुशवाहा अपने दोस्त पंकज पासवान के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के घर लक्ष्मीपुर जा रहे थे। धरिक्षण गांव के रौता पुल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक बाइक सहित गिर पड़े और ट्रक के पहिए उनके ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आकाश के पैकेट से मोबाइल फोन बरामद किया। ‘होम’ नाम से सेव नंबर पर कॉल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद मृतकों की पहचान सुनिश्चित हुई। सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन मॉडल अस्पताल पहुंचे और शवों को देखकर विलाप करने लगे। 2 साल पहले आकाश के पिता की हुई थी मौत बताया गया है कि आकाश कुमार अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। दो साल पहले पिता की मृत्यु के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी आकाश पर ही थी। वह कपड़े बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मां अक्सर बीमार रहती हैं, और उनकी दो बहनों में से एक की शादी हो चुकी है। आकाश की एक महीने की एक बेटी भी है। पंकज आकाश के करीबी दोस्त थे और वे अक्सर साथ रहते थे। पंकज दो भाईयों ने छोटा था और मां का दुलारा था। इस बार मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गोपालगंज में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दोनों दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र में धरिक्षण गांव के रौता पुल के पास हुई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के में गांव निवासी 26 वर्षीय आकाश कुशवाहा और उसी गांव के 17 वर्षीय पंकज पासवान के रूप में हुई है। आकाश स्वर्गीय बाबू नंद कुशवाहा के इकलौते बेटे थे, जबकि पंकज उमाशंकर पासवान के पुत्र थे। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवकों के ऊपर से गुजर गई ट्रक की पहिया आकाश कुशवाहा अपने दोस्त पंकज पासवान के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के घर लक्ष्मीपुर जा रहे थे। धरिक्षण गांव के रौता पुल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक बाइक सहित गिर पड़े और ट्रक के पहिए उनके ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आकाश के पैकेट से मोबाइल फोन बरामद किया। ‘होम’ नाम से सेव नंबर पर कॉल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद मृतकों की पहचान सुनिश्चित हुई। सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन मॉडल अस्पताल पहुंचे और शवों को देखकर विलाप करने लगे। 2 साल पहले आकाश के पिता की हुई थी मौत बताया गया है कि आकाश कुमार अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। दो साल पहले पिता की मृत्यु के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी आकाश पर ही थी। वह कपड़े बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मां अक्सर बीमार रहती हैं, और उनकी दो बहनों में से एक की शादी हो चुकी है। आकाश की एक महीने की एक बेटी भी है। पंकज आकाश के करीबी दोस्त थे और वे अक्सर साथ रहते थे। पंकज दो भाईयों ने छोटा था और मां का दुलारा था। इस बार मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


