Jaipur: सिर्फ 8 मिनट में शटर तोड़कर मोबाइल शोरूम से 10 लाख के मोबाइल और नकदी ले उड़े चोर

Jaipur: सिर्फ 8 मिनट में शटर तोड़कर मोबाइल शोरूम से 10 लाख के मोबाइल और नकदी ले उड़े चोर

Mobile showroom robbed in Sanganer: जयपुर। सांगानेर थाना क्षेत्र के रामदेव मार्केट स्थित एक मोबाइल दुकान में मकर संक्रांति की रात 5 चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तीन नकाबपोश चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन व नकद राशि चोरी कर ली। इस दौरान उनके दो साथी दुकान के बाहर आने-जाने वालों पर निगरानी रखते रहे। चोरों ने महज 8 मिनट में वारदात को अंजाम दिया।

दुकान मालिक मयूर हेमनानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना सामने आते ही स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मयूर ने बताया कि वारदात रात करीब दो बजे की है। चोर अपने साथ प्लास्टिक का बड़ा कट्टा लेकर आए थे।

8 मिनट में दुकान खाली

सीसीटीवी फुटेज में चोर पूरी तसल्ली से मोबाइल फोन खंगालते नजर आ रहे हैं। करीब आठ मिनट तक दुकान में रहकर उन्होंने कीमती मोबाइल चुन-चुनकर कट्टे में भरे। चोर लगभग 50 महंगे मोबाइल फोन और गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह पड़ोसी व्यापारी के दुकान पहुंचने पर चला। चोरी हुए मोबाइलों की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।

सीसीटीवी के आधार पर तलाश

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस चोरों के आने-जाने के रास्तों और इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। वारदात का पता चलने पर बाजार में भय का माहौल बन गया है।

एक साल पहले भी वारदात

जयपुर शहर के राजापार्क क्षेत्र में करीब एक साल पहले भी चोरों ने मोबाइल शोरूम से लाखों रुपए कीमत के कीमती मोबाइल चोरी कर लिए थे। राजापार्क में हुई मोबाइल चोरी की घटना का पैटर्न ही सांगानेर में हुई वारदात में सामने आया है। पुलिस अब पुरानी वारदातों में शामिल चोरों का रिकॉर्ड और अन्य जानकारियां जुटाकर जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा कर रही है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *