रांची रॉयल्स की जीत के सबसे बड़े नायक बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी टॉम बून रहे, 20वें और 22वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर मुकाबले…

रांची रॉयल्स की जीत के सबसे बड़े नायक बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी टॉम बून रहे, 20वें और 22वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर मुकाबले…

स्पोर्ट्स रिपोर्टर| रांची मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मेंस हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के शुक्रवार के मुकाबले में रांची रॉयल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 4-1 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ रॉयल्स ने रांची के अपने होम ग्राउंड में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबले में मिली इस जीत ने टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। रांची रॉयल्स की जीत के सबसे बड़े नायक बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी टॉम बून रहे, जिन्होंने 20वें और 22वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। उनके अलावा मनमीत सिंह राय (14’), और मंदीप सिंह (47’) ने भी गोल कर टीम की मजबूत जीत सुनिश्चित की। जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब की ओर से जीतपाल (52’) ने एकमात्र गोल किया, लेकिन वह केवल सांत्वना गोल साबित हुआ। मैच की शुरुआत काफी रोमांचक रही। सूरमा हॉकी क्लब ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए पहले पांच मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया और पहले क्वार्टर में कुल तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि रांची के गोलकीपर सूरज करकेरा ने शानदार बचाव करते हुए सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया। दोनों टीमों ने पहले क्वार्टर में आठ-आठ बार सर्किल में एंट्री की, लेकिन गोल रॉयल्स ने किया। 14वें मिनट में सैम लेन के शानदार रिकोशे पास पर मनमीत सिंह राय ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया और रॉयल्स को 1-0 की बढ़त दिला दी। बढ़त मिलने के बाद रांची रॉयल्स का आत्मविश्वास बढ़ गया। टीम ने तेज पासिंग गेम के जरिए सूरमा की डिफेंस को लगातार दबाव में रखा। 20वें मिनट में लैकलन शार्प के शॉट के बाद मिले रिबाउंड पर टॉम बून ने क्लोज रेंज से गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके महज दो मिनट बाद 22वें मिनट में रॉयल्स को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर टॉम बून ने बेहतरीन ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल दागते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। पहले हाफ के अंत तक मुकाबला पूरी तरह रांची रॉयल्स के पक्ष में झुक चुका था। तीसरे क्वार्टर में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और वापसी की कोशिश की। एक मौके पर तो उनका शॉट लगभग गोल लाइन पार कर चुका था, लेकिन जोशुआ बेल्ट्ज ने शानदार गोल लाइन क्लीयरेंस कर रॉयल्स की बढ़त को बरकरार रखा। रांची की ओर से भी सैम लेन ने एक बेहतरीन शॉट ऑन टारगेट लगाया, लेकिन गोलकीपर ने बचाव कर लिया। इसके बावजूद मैच की रफ्तार और नियंत्रण रांची के हाथ में ही रहा। मंदीप सिंह का शानदार गोल, जीत पर मुहर चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही रांची रॉयल्स ने मुकाबले को पूरी तरह खत्म कर दिया। 47वें मिनट में अराइजित सिंह हुंडाल के शानदार पास पर मंदीप सिंह ने गोलकीपर को चकमा देते हुए गेंद को जाल में डाल दिया और स्कोर 4-0 कर दिया। इसके बाद सूरमा की टीम ने अंतिम प्रयास करते हुए 52वें मिनट में जीतपाल के जरिए गोल कर स्कोर 4-1 किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्पोर्ट्स रिपोर्टर| रांची मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मेंस हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के शुक्रवार के मुकाबले में रांची रॉयल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 4-1 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ रॉयल्स ने रांची के अपने होम ग्राउंड में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबले में मिली इस जीत ने टीम के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। रांची रॉयल्स की जीत के सबसे बड़े नायक बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी टॉम बून रहे, जिन्होंने 20वें और 22वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। उनके अलावा मनमीत सिंह राय (14’), और मंदीप सिंह (47’) ने भी गोल कर टीम की मजबूत जीत सुनिश्चित की। जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब की ओर से जीतपाल (52’) ने एकमात्र गोल किया, लेकिन वह केवल सांत्वना गोल साबित हुआ। मैच की शुरुआत काफी रोमांचक रही। सूरमा हॉकी क्लब ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए पहले पांच मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया और पहले क्वार्टर में कुल तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि रांची के गोलकीपर सूरज करकेरा ने शानदार बचाव करते हुए सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया। दोनों टीमों ने पहले क्वार्टर में आठ-आठ बार सर्किल में एंट्री की, लेकिन गोल रॉयल्स ने किया। 14वें मिनट में सैम लेन के शानदार रिकोशे पास पर मनमीत सिंह राय ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया और रॉयल्स को 1-0 की बढ़त दिला दी। बढ़त मिलने के बाद रांची रॉयल्स का आत्मविश्वास बढ़ गया। टीम ने तेज पासिंग गेम के जरिए सूरमा की डिफेंस को लगातार दबाव में रखा। 20वें मिनट में लैकलन शार्प के शॉट के बाद मिले रिबाउंड पर टॉम बून ने क्लोज रेंज से गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके महज दो मिनट बाद 22वें मिनट में रॉयल्स को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर टॉम बून ने बेहतरीन ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल दागते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। पहले हाफ के अंत तक मुकाबला पूरी तरह रांची रॉयल्स के पक्ष में झुक चुका था। तीसरे क्वार्टर में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और वापसी की कोशिश की। एक मौके पर तो उनका शॉट लगभग गोल लाइन पार कर चुका था, लेकिन जोशुआ बेल्ट्ज ने शानदार गोल लाइन क्लीयरेंस कर रॉयल्स की बढ़त को बरकरार रखा। रांची की ओर से भी सैम लेन ने एक बेहतरीन शॉट ऑन टारगेट लगाया, लेकिन गोलकीपर ने बचाव कर लिया। इसके बावजूद मैच की रफ्तार और नियंत्रण रांची के हाथ में ही रहा। मंदीप सिंह का शानदार गोल, जीत पर मुहर चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही रांची रॉयल्स ने मुकाबले को पूरी तरह खत्म कर दिया। 47वें मिनट में अराइजित सिंह हुंडाल के शानदार पास पर मंदीप सिंह ने गोलकीपर को चकमा देते हुए गेंद को जाल में डाल दिया और स्कोर 4-0 कर दिया। इसके बाद सूरमा की टीम ने अंतिम प्रयास करते हुए 52वें मिनट में जीतपाल के जरिए गोल कर स्कोर 4-1 किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *