बड़ी राहत…देबारी अंडरपास के संशोधित बजट को मंजूरी

बड़ी राहत…देबारी अंडरपास के संशोधित बजट को मंजूरी

उदयपुर| देबारी–दाह का खेड़ा-सिंगावतो का वाडा क्षेत्र के हजारों लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। नेशनल हाईवे पर प्रस्तावित अंडरपास और सर्विस रोड निर्माण के लिए संशोधित बजट को स्वीकृति मिल गई है। अब यह काम 10.33 करोड़ की लागत से होगा। पहले जारी 5.30 करोड़के बजट में कई आवश्यक कार्य शामिल नहीं थे, जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लगातार प्रयास किए। संशोधित प्रस्ताव दिल्ली से अनुमोदित होने के बाद जयपुर आरओ कार्यालय ने उदयपुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल चौधरी को स्वीकृति आदेश भेज दिए। देबारी उपसरपंच चंदन सिंह देवड़ा ने मंजूरी पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सांसद सीपी जोशी एवं एनएचएआई अधिकारियों का आभार जताया। फायदा… हादसों पर रोक लग सकेगी देबारी–चित्तौड़ मार्ग पर अंडरपास नहीं होने से लोगों को रोजाना हाईवे क्रॉस करना पड़ता था, जिससे कई हादसे हो रहे थे। अब बनने वाला अंडरपास 40 फीट चौड़ा और 13 फीट ऊंचा (एलवीयूपी) होगा। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। निर्माण एजेंसी अगले सप्ताह से कार्य शुरू करने की तैयारी में है। पिंडवाड़ा के लिए एलिवेटेड रोड को भी मंजूरी मिल गई है। चित्तौड़ से आने वाले वाहनों को पिंडवाड़ा जाने के लिए टीआर सुपर मार्केट के सामने यू-टर्न लेकर हाईवे क्रॉस करना पड़ता था। इससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। एनएचएआई का आभार जताते क्षेत्रवासी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *